{"_id":"6905359e4de1f9d791922691c72857eb","slug":"fraud-for-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिंगरप्रिंट से पकड़ा, मुन्नाभाई की मदद से परीक्षा देने वाले को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिंगरप्रिंट से पकड़ा, मुन्नाभाई की मदद से परीक्षा देने वाले को
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Sun, 01 Jun 2014 03:51 AM IST
विज्ञापन
मुन्ना भाई की मदद से रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) में कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले एक और जालसाज परीक्षार्थी को आरपीएफ अफसरों ने शनिवार सुबह इंटरव्यू में फिंगर प्रिंट मिलान के दौरान दबोच लिया।
विज्ञापन
जालसाज को आलमबाग पुलिस के हवाले कर मुकदमा लिखाया गया है।
आलमबाग इंस्पेक्टर ऋषिकेश यादव के मुताबिक शनिवार सुबह थर्ड बटालियन आरपीएफ के तालकटोरा रोड स्थित दफ्तर में इंटरव्यू चल रहा था।
इस दौरान आरपीएफ अफसरों ने फिंगर प्रिंट मिलान में मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के बिरौना निवासी शिव कुमार सिंह को शक होने पर दबोच लिया।
पकड़े गए परीक्षार्थी शिव कुमार का फिंगर प्रिंट मेल नहीं खा रहा है।
कुछ दिन पूर्व आयोजित लिखित परीक्षा में उसके स्थान पर किसी और के फिंगर प्रिंट दर्ज थे।
सख्ती से पूछताछ पर उसने सच कुबूलते हुए बताया कि लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता में उसकी जगह कोई और शामिल हुआ था।