फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four arrested for running a sex racket in lucknow.

वाट्सएप पर लड़की के फोटो के साथ भेजते थे रेट, लखनऊ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Thu, 04 Jan 2018 12:09 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
four arrested for running a sex racket in lucknow.

लखनऊ के जानकीपुरम पुलिस ने बुधवार को दो ऐसे दंपती पकड़े, जो मजबूर लड़कियों को नौकरी के बहाने जाल में फंसाकर देह व्यापार कराते थे। चंगुल में फंसी लड़कियों की अन्य सेक्स रैकेट संचालकों के जरिए वाट्सएप से बुकिंग की जाती थी। चंगुल से भागी लड़की की शिकायत पर पुलिस ने कार सवार चारों लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य सेक्स रैकेट संचालिका समेत तीन की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा ने बताया कि लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार कराने की शिकायत पर मौर्या भट्ठे के पास घेराबंदी करके प्रतापगढ़ के कंधई हनुमानगंज थाने के गांव देवकली निवासी सुरजीत व उसकी पत्नी सुमन, बिहार के वैशाली जिले के मूल निवासी मो तौहीद व बरेली के कुतुबखाना निवासी उसकी पत्नी सोनी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इनके कब्जे से देह व्यापार में इस्तेमाल की जा रही सेंट्रो व मोबाइल फोन बरामद हुए। चारों से पूछताछ के बाद जानकीपुरम के सेक्टर-6 निवासी शोभा और मनीशंकर शुक्ला समेत तीन अन्य की तलाश की जा रही है। हत्थे चढ़े दंपती पीजीआई थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में रहकर सेक्स रैकेट चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी मांग रही लड़की के आपत्तिजनक तस्‍वीरें खींची और ग्राहक भेजे

four arrested for running a sex racket in lucknow.
मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala

मां की तबीयत खराब होने के चलते नौकरी की तलाश में भटक रही युवती की कुछ दिनों पहले चारबाग में सुमन व सोनी से मुलाकात हुई। दोनों ने उसे ढांढस बंधाया और अच्छी नौकरी का झांसा देकर अपने घर ले गई। वहां उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और ग्राहक बुलाकर दरिंदगी कराई। इसके बाद युवती के कमरे में ग्राहकों के भेजने का सिलसिला शुरू हुआ।

सेक्स रैकेट संचालकों के जरिये ग्राहकों को उसके फोटो भेजकर बुकिंग करने लगे। जानकीपुरम में सेक्स रैकेट चलाने वाली शोभा ने अपने ग्राहकों के लिए उसकी बुकिंग की थी। चारों लोग उसे कार से लेकर पहुंचे। इस दौरान चंगुल से भागी युवती मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मदद से थाने पहुंची।

दर्जन भर से अधिक लड़कियों को नौकरी के बहाने जाल में फंसाया
इंस्पेक्टर ने महिला कांस्टेबल कोमल व ज्योति की मदद से सुमन और सोनी से पूछताछ के साथ उनके मोबाइल खंगाले। पता चला कि दर्जन भर से अधिक लड़कियों को नौकरी के बहाने जाल में फंसाकर देह व्यापार करा रही थीं। अनेक लोगों को वाट्सएप पर लड़कियों के फोटो के साथ उनकी कीमत भेजकर बुकिंग किए जाने का राज उजागर हुआ। दोनों महिलाओं ने कबूला कि बुकिंग होने पर लड़की को कार में बैठाकर ग्राहक द्वारा बताए स्थान पर पहुंचाते थे।

रकम लेने के बाद खोलते थे कार का गेट

four arrested for running a sex racket in lucknow.

सुरजीत व तौहीद ने कुबूला कि तय स्थान पर कार रोककर ग्राहक को कॉल करते थे। अगली खिड़की का शीशा उतारकर बुकिंग की रकम लेने के बाद पिछला गेट खोलकर लड़की को उतारते थे। ग्राहक  अपनी गाड़ी में लड़की को बैठाकर होटल, फ्लैट या मकान में ले जाता था।

वहां तक पीछा करते थे और सुबह लड़की को लेने जाते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों दंपती की तरह मजबूर लड़कियों को जाल में फंसाकर देह व्यापार कराने वाले अन्य लोगों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

ऐसे जाल में फंसाई अनेक लड़कियां
इंस्पेक्टर ने बताया कि सुरजीत, सुमन, तौहीद व सोनी अक्सर ट्रेन में सामान्य श्रेणी की बोगी में सवार होकर आपस में बातचीत करके नौकरी की तलाश में भटक रही लड़कियों को जाल में फंसाते थे। लड़कियों को कुछ दिन अपने घर में रोककर खातिरदारी करते थे।

मेहमानी कराने के दौरान उनके फोटो खींचते और सुरजीत व तौहीद छेड़छाड़ करते थे। किसी ग्राहक को अफसर या रसूखदार बताकर उसके साथ संबंध बनाने को उकसाते थे। इसके बाद उसकी बुकिंग करके कमाई करने लगते थे। चारों लोगों ने दर्जन भर से अधिक लड़कियों से देह व्यापार कराने की बात कुबूली।

छह हजार की कमाई पर थमाती थी पांच सौ

four arrested for running a sex racket in lucknow.

चंगुल से भागी युवती ने पुलिस को बताया कि बनारस से नौकरी की तलाश में निकली थी। इस दौरान सोनी से मुलाकात हुई। उसने अस्पताल में झाड़ू-पोंछे की नौकरी दिलाने की बात कही। दो दिन अपने घर में रोककर खिलाया-पिलाया। इसके बाद ग्राहक को कमरे में भेजा। पता चला कि सोनी और सुमन ने छह हजार रुपये में उसका सौदा किया है।

ग्राहक के जाने के बाद उन्होंने पांच सौ रुपये थमाए। अपने घर पर बंधक बनाकर देह व्यापार कराती थी। गिरफ्तार चारों ने कुबूला कि ग्राहक से मिली रकम का एक हिस्सा लड़की को देने के साथ उसके खानपान, मेकअप व अच्छे कपड़े उपलब्ध कराते थे।

दस-पांच हजार की नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रही लड़की रोजाना हजार-पांच सौ रुपये और अच्छा खाना-पीना व मेकअप के लालच में  फंस जाती थी। इतना ही नहीं जाल में फंसी लड़कियों के जरिए अन्य लड़कियों को भी फंसाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed