फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former MP's daughter expelled from her home for dowry in Lucknow.

लखनऊ: दहेज के लिए पूर्व सांसद की बेटी को घर से निकाला, पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Dec 2021 05:26 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 Dec 2021 05:26 PM IST
सार

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने पूर्व सांसद की बेटी को घर से निकाल दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
former MP's daughter expelled from her home for dowry in Lucknow.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज में 15 लाख रुपये व कार की मांग पूरी न होने पर राज्यसभा के पूर्व सांसद बलिहारी राम उर्फ बलिहारी बाबू की बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मामले में पूर्व सांसद की बेटी ने महिला थाने में पति सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक महिला थाना दुर्गावती के मुताबिक मूलरूप से आजमगढ़ के हरिवंशपुर निवासी बलिहारी राम राज्यसभा के पूर्व सांसद रहे हैं। उनकी बेटी नीलम गोमतीनगर विस्तार में वनस्थली अपार्टमेंट में रहती है। नीलम के मुताबिक उनकी शादी वाराणसी के बड़ा लालपुर निवासी पंकज कुमार से 18 अप्रैल 2017 को हुई थी।
विज्ञापन


पंकज रेलवे में स्टेशन मास्टर है और वाराणसी में तैनात है। नीलम के मुताबिक उसके पति व ससुरालवाले दहेज में कुछ न मिलने का ताना देते हुए 15 लाख रुपये व कार की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहे हैं। विरोध करने पर पिटाई करते हैं। नीलम ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति का दूसरी महिला से सात साल से संबंध है, जिसकी अंतरंग फोटो उसके पास मौजूद है। उसके जेवरात हड़पकर घर से निकाल दिया गया है। नीलम की तहरीर पर पुलिस ने पति पंकज, ससुर शिव प्रसाद, सास चंपा, पति के भाई शिवकुमार, उसकी पत्नी, ननद लीला व ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed