{"_id":"60e55cff8ebc3e45c4608d6d","slug":"former-mla-attacked-in-gonda-while-going-to-take-nomination-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: ब्लाक प्रमुख पद का नामांकन पत्र लेने गए पूर्व विधायक पर हमला, पथराव व फायरिंग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोंडा: ब्लाक प्रमुख पद का नामांकन पत्र लेने गए पूर्व विधायक पर हमला, पथराव व फायरिंग की
Wed, 07 Jul 2021 01:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:34 PM IST
सार
गोंडा जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र लेने गए पूर्व विधायक पर हमला हो गया। उन पर पथराव और फायरिंग की गई।
विज्ञापन
हमले के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्लाक प्रमुख चुनाव में नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही बवाल भी शुरू हो गया है। कटरा ब्लाक प्रमुख चुनाव का पर्चा खरीदने आए सपा प्रत्याशी पंकज गोस्वामी व पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे पर भाजपा के मौजूदा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी शुक्ला के समर्थकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई।
विज्ञापन
उनके वाहन को तोड़ दिया गया और उन पर फायरिंग भी हुई। जान बचा कर वह कटरा थाने पहुंचे तो वहां भी भीड़ पहुंच गई।
पुलिस ने घेरा बनाकर पूर्व विधायक को सुरक्षित किया। कटरा बाजार ब्लाक से भाजपा ने भवानी भीख शुक्ल को ब्लाक प्रमुख का टिकट दिया है। ब्लाक में ही नामांकन पत्र बिक रहा था। गुरुवार को नामांकन होना है।
विज्ञापन
सपा विधायक भी पार्टी समर्थकों को लिए नामांकन पत्र लेने पहुंचे थे कि पथराव शुरू हो गया। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे का आरोप है कि उन्हें नामांकन पत्र लेने से रोका गया। न मानने पर फायरिंग भी की गई। किसी तरह वह वहां से निकल कर थाने में पहुंचे, फिर भी उन्हें घेरने की कोशिश की गई। ब्लाक में काफी भीड़ थी और लोग हमलावर थे। फिलहाल पुलिस ने ब्लाक में सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन