फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former BDC member commits suicide in Ayodhya.

Ayodhya: प्रॉपर्टी डीलर व पूर्व बीडीसी सदस्य ने गोली मारकर की आत्महत्या, काफी समय से अवसाद में चल रहा था

Sun, 31 Jul 2022 10:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 31 Jul 2022 10:46 PM IST
सार

अयोध्या में पूर्व बीडीसी सदस्य ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से अवसाद में थे।

विज्ञापन
Former BDC member commits suicide in Ayodhya.
अफसर जावेद उर्फ सिप्पू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां मजरे मिश्रौली गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर व पूर्व बीडीसी सदस्य ने रविवार सुबह अपने घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस को सूचित करते हुए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सरियावां के मजरे मिश्रौली निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य अफसर जावेद उर्फ सिप्पू (47) पुत्र अब्दुल वाहिद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार वह कुछ समय से किसी बात को लेकर अवसाद में चल रहा था। इस पर परिजनों ने उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर बगल में रहने वाले भाई के घर पर रख दी थी। तीन दिन पहले ही उक्त रिवॉल्वर वापस मांग कर लाया गया था। रविवार सुबह जब परिजन किसी कार्य में व्यस्त थे, इसी बीच कमरे से गोली चलने की आवाज आई। भागकर जब कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ जावेद पड़ा मिला। परिजनों ने आनन-फानन पुलिस को सूचित कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पूराकलंदर राजेश सिंह ने बताया कि युवक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार वह काफी समय से अवसाद में चल रहा था। अपने ही कमरे में उसने कनपटी पर अपने ही रिवॉल्वर से गोली मार ली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed