फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Forgery In the name of Lucky Draw

12 लाख के लालच में सचिवालय कर्मी ने गंवाए 87 हजार

Mon, 03 Mar 2014 09:05 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Mar 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
Forgery In the name of Lucky Draw

सचिवालय के अनुसेवक को 12 लाख रुपये का लकी ड्रा निकलने का झांसा देकर हजारों रुपये ठग लिए गए।

विज्ञापन


अनुसेवक शिकायत लेकर गुडंबा थाना पहुंचा, लेकिन पुलिस ने टरका दिया। पीड़ित ने प्रमुख सचिव गृह को पूरा मामला बताया,जिस पर उन्होंने एसएसपी प्रवीण कुमार को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा।

एसएसपी के आदेश पर हजरतगंज में बिहार और कोलकाता के छह लोगों के खिलाफ ठगी की एफआईआर दर्ज की गई है।
सचिवालय के नवीन भवन उत्तर प्रदेश में वित्त एवं व्यय नियंत्रण अनुभाग में अनुसेवक राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नवंबर में उनके पास पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने बिष्ट के मोबाइल नंबर को लकी ड्रा में पहला पुरस्कार मिलने की जानकारी दी। बकौल बिष्ट,फोन करने वाले ने  12 लाख रुपये जीतने की जानकारी दी। शुरू में तो बिष्ट ने फोन करने वाले को टाल दिया, 15 दिन बाद फिर फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातों में फंसाकर इंकम टैक्स के रूप में 12,200 रुपये अकाउंट में जमा करने पर पुरस्कार राशि भेजने की बात कही। बिष्ट ने रुपये अकाउंट में जमा करा दिए।

इसके बाद ठगों ने अलग-अलग बहाने बनाकर रकम ऐंठनी शुरू की। कुल 87,000 रुपये जमा करने के बावजूद ईनाम की राशि नहीं मिली।

बीते महीने ठगों ने मिठाई के नाम पर तीन हजार रुपये मांगे। खुद के साथ हो रहा खेल समझ में आने पर शिकायत लेकर गुडंबा थाना गए लेकिन पुलिस ने टरका दिया।

हजरतगंज सीओ को भी समस्या बताने के बावजूद नतीजा सिफर रही रहा। इसके बाद बिष्ट ने प्रमुख सचिव गृह से संपर्क किया।

प्रमुख सचिव गृह ने एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज हो सकी। बिष्ट ने बताया कि खुद को लकी ड्रा वाली कंपनी का एमडी बताते हुए राजकुमार नामक व्यक्ति फोन पर बात करता था।


बिष्ट ने बिहार के जिरादेई निवासी मनोहर राम, नई बस्ती गोपालपुर कोलकाता के एसके सब्बीर, चन्नापतिया बिहार के अमजद अली, नगामठिया बिहार के तनवीर अंसारी और ग्रीनवैली बंगाल के पंगल पोटा को भी आरोपी बनाया है। जिस बैंक खाते में रुपया जमा किए,उसकी जांच में ये नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed