फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fog,Teacher killed in crash

धुंध में खड़ा ट्रक बना काल, शिक्षिका की मौत

Thu, 19 Dec 2013 02:11 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Thu, 19 Dec 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
fog,Teacher killed in crash

गोमतीनगर क्षेत्र में शहीद पथ पर खराब खड़े ट्रक से शिक्षिका का स्कूटर टकरा गया। हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई,जबकि उसके साथ बैठी एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


सुबह के समय कोहरे के चलते शिक्षिका ट्रक को नहीं देख सकी और स्कूटर ट्रक में जा घुसा। एसओ गोमतीनगर उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि ऋचा सिंह (35) लखनऊ पब्लिक स्कूल की गोमतीनगर शाखा में पढ़ाती थीं।
विज्ञापन


पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी निवासी ऋचा रोज की तरह सुबह घर से स्कूल जा रही थी। स्कूल में बतौर आया काम करने वाली सुनीता पिछली सीट पर बैठी थी।

कड़ाके की ठंड व कोहरे के बीच ऋचा का स्कूटर शहीद पथ पर दौड़ा चला जा रहा था। रास्ते में एक खराब ट्रक खड़ा था।

धुंध के चलते ऋचा सही अंदाजा नहीं लगा सकी और तेज रफ्तार स्कूटर सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। जोरदार टक्कर से दोनों महिलाएं घायल होकर सड़क पर जा गिरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों को आननफानन में लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज शुरू होने से पहले ऋचा ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने एलपीएस प्रशासन और ऋचा के पति निगमेंद्र प्रताप सिंह को हादसे की जानकारी दी। अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारी लोहिया अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने एक टेलीकॉम कंपनी में सीनियर मैनेजर निगमेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे की जांच पड़ताल कर रहे एसआई नवीन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक का टायर फटने की वजह से ड्राइवर उसे सड़क पर छोड़ मैकेनिक की तलाश में निकला था।

इस दौरान राहगीरों को सचेत करने की कोई व्यवस्था नहीं की थी। इस लापरवाही के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed