फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five cases of relation murder in up.

UP: मर्डर की ये 5 कहानियां खड़े कर देंगी रोंगटे

Thu, 29 Jan 2015 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Jan 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
Five cases of relation murder in up.

बीकेटी के गांव खंतारी में बुधवार रात नशे में धुत युवक ने अपने छोटे भाई को कुदाल से काट डाला। बीच-बचाव में जुटे दो छोटे भाइयों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। नशा उतरने के साथ उसने छोटे भाई पर पत्नी से बदसुलूकी का आरोप लगाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


एसओ बीकेटी विजय शंकर यादव ने बताया कि गांव खंतारी निवासी वीरेंद्र तिवारी ने बुधवार रात नशे में धुत होकर अपने छोटे भाई धीरेंद्र (24) से झगड़ा किया। दोनों में मारपीट होती देख दो अन्य छोटे भाई जीतू व ईतू बीचबचाव करने दौड़े। इस बीच वीरेंद्र ने कुदाल उठाया और धीरेंद्र पर ताबड़तोड़ वार करके मार डाला।
विज्ञापन


चीख पुकार पर आसपास के लोग दौड़े। पुलिस को फोन करने के साथ वीरेंद्र को कुदाल समेत दबोच लिया। इस पर उसकी पत्नी ने धीरेंद्र पर बदसलूकी का आरोप लगाना शुरू कर दिया। पुलिस के हत्थे चढ़े वीरेंद्र ने भी पत्नी से बदसुलूकी करने पर हमले की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दोनों छोटे भाइयों ने बयान दिया कि अलग घर बनाकर रहने वाला धीरेंद्र लोटा मांगने आया था। उसने भी शराब पी रखी थी और नशे में धुत वीरेंद्र से झगड़ा होने लगा। एसओ ने जानकारी दी कि वीरेंद्र अपनी पत्नी व दो छोटे भाइयों के साथ रहता थाजबकि, अविवाहित धीरेंद्र पड़ोस में अलग घर में रहता था। दोनों भाइयों में अनबन रहती थी।

पति के दोस्त से हुआ प्यार तो कातिल बनी पत्नी

Five cases of relation murder in up.

इटौंजा के गांव विशंभरखेड़ा निवासी अशोक रैदास की हत्या उसी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों में बाधा और संपत्ति के लालच में साजिश रचकर वारदात अंजाम दी थी। शुरू से ही वारदात में पुलिस को करीबी का हाथ होने की आशंका था। तहकीकात में पता चला कि महेंद्र और अशोक में गहरी दोस्ती थी।

दोनों अक्सर साथ में बैठकर शराब भी पीते थे। घर आने-जाने के दौरान ही महेंद्र के अशोक की पत्नी फूलमती से संबंध हो गए। जानकारी पर अशोक ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर दोनों की आंखों में खटकने लगा।

इसके साथ ही अशोक की बीकेटी-कुम्हरावां रोड पर दरियापुर चौराहे के पास कीमती जमीन है। ऐसे में दोनों ने जमीन हड़पने और अवैध संबंधों में रोड़ा बने अशोक को रास्ते से हटाने की ठान ली। साजिश के तहत पहुंचे महेंद्र ने अशोक को जमकर शराब पिलाई। फूलमती ने भी शराब पी थी।

देर रात दोनों ने मिलकर गहरी नींद में सो रहे अशोक का साड़ी से गला कस दिया। इसके बाद शव साइकिल पर लादकर बाग में ले गए थे। दफनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन किसी के आने की आहट पर भाग निकले। 11 जनवरी को उसका शव पाया गया था।

सगी बहन को मार दिया मोबाइल के लिए

Five cases of relation murder in up.

चिनहट में शनिवार को महज एक मोबाइल के लिए युवक ने बहन के सिर पर गड़ासा से हमला किया था। खून से लथपथ बहन को घसीटते हुए घर के बाहर लाया और चाकू से गोद डाला। परिवार और आसपास के लोगों ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उनकी तरफ चाकू लेकर दौड़ पड़ा। कोई भी खून से सने युवक को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका था।

सूचना पर पहुंची पुलिस को उसे पकड़ने में पसीने छूट गए थे। पिछले कुछ दिनों से मां इलाज कराने के लिए बेटी सुनीता (30) के घर आई हुई थी। बहनोई कमलेश गौतम सुबह काम पर निकल गया। सुनीता घर के काम निपटा रही थी। इसी दौरान उसका नया मोबाइल प्रमोद ने उठा लिया था।

मां को लेकर जा रहे प्रमोद के हाथ में मोबाइल देख सुनीता ने वापस ले लिया। इस पर प्रमोद मोबाइल के लिए अड़ गया। मना करने पर आपे से बाहर होकर बहन को पीटने लगा। मां के साथ ही सुनीता के दोनों बच्चे भी मामा का उग्र रूप देख सहम गए। काफी कोशिश के बावजूद छुड़ा नहीं सके। इसी बीच बहन को घसीटते हुए घर के बाहर ले आया।

चाय नहीं देने पर मां को मार डाला

Five cases of relation murder in up.

चाय देने में देरी होने पर सहारनपुर के सरसावा के मीरपुर गांव में एक युवक ने फावड़े के हत्थे से सिर पर वार कर 65 साल की मां को मार डाला था। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को घर के समीप खेत से गिरफ्तार कर घर से ही फावड़ा बरामद कर लिया। युवक नशेड़ी बताया जाता था। घटना से गांव के लोग स्तब्ध रह गए। पिता की ओर हत्यारोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मीरपुर निवासी अय्यूब का परिवार मेहनत मजदूरी करता था। रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह छह बजे वे लोग मजदूरी पर जाने की तैयारी कर रहे थे और पत्नी रफीला (65) चाय बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी, तभी उसका बड़ा पुत्र नौशाद (35) उससे चाय मांगने लगा।

चाय में देरी होने पर उसने तैश में आकर समीप ही रखा फावड़ा उठाकर उसका लकड़ी का हत्था सिर पर दे मारा। रफीला जमीन पर गिर पड़ी और मौत हो गई। नौशाद मौके से फरार हो गया।

प्रेम विवाह कर प्रेग्नेंट किया और कर दी हत्या

Five cases of relation murder in up.

नैनीताल बैंक की सहायक प्रबंधक ऋतु श्रीवास्तव (30) की उसी के पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। ऋतु का शव रजमन बाजार में फायरिंग रेंज के पास पड़ा मिला। शव पर संघर्ष के कोई निशान न मिलने पर पुलिस ने करीबी पर हुआ था। इस मर्डर मिस्ट्री में खुलासा हुआ कि पति पवन तिवारी ने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी।

पति पवन तिवारी ने करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह से नाराज घरवालों ने उन्हे घर से भी निकाल दिया था। पति ने अपनी पत्नी की जान उस समय ली जब वो गर्भवती थी।

पवन तिवारी ने अपनी पत्नी की पैसों के लिए हत्या की थी। कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी निवासी पवन तिवारी चौक कोतवाली में पत्नी ऋतु की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचा था।

ऋतु के भाई साहिल ने बताया था कि शाम 6:40 बजे ऋतु से फोन पर बात हुई थी। उसने कहा कि पवन के साथ हूं और थोड़ी देर में घर पहुंच जाऊंगी। डेढ़ घंटे बाद पवन ने साहिल को फोन करके पूछा कि ऋतु घर पहुंची है या नहीं।

इसके साथ कहा कि वह जरूरी काम से देहरादून जा रहा है। साहिल का कहना है कि इसके बाद उसने कई बार ऋतु का नंबर डॉयल किया, लेकिन फोन बंद था। सुबह घर लौटे पवन ने उसे साथ लेकर ऋतु की तलाश शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed