फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   firing near cm residence in lucknow, fir registered

सीएम आवास के पास पिस्टल से फायर कर महिला को उठाने की कोशिश

Sat, 20 Jan 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Jan 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
firing near cm residence in lucknow, fir registered
Demo Pic

ससुराल वालों से विवाद की मुख्यमंत्री से शिकायत करने आई महिला ने बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा लोहिया पथ पर पिस्टल दिखाकर अपहरण का प्रयास व भागने पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


तहकीकात के बाद पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

इंस्पेक्टर गौतमपल्ली विजयसेन सिंह ने बताया कि आगरा के नाई की मंडी थाना क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी निवासी अंजना जादौन ने बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा बृहस्पतिवार सुबह लोहिया पथ पर पिस्टल दिखाकर ऑटो से उतारने के बाद जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण के प्रयास और विरोध पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


अंजना ने कहा कि पति की मौत के बाद जेठ चंद्रपाल, वीरेंद्र, सोमेंद्र, मुनेंद्र व भंवरपाल से संपत्ति विवाद चल रहा है। वह मुख्यमंत्री से शिकायत करने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित एक होटल से ऑटो पर सवार होकर मुख्यमंत्री आवास जा रही थी। 1090 चौराहा पार करते ही बिना नंबर की बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उसे ऑटो से खींचा और बाइक पर जबरन बैठाकर भागने लगे।

विरोध के साथ झटका देकर बाइक गिराई और भागी तो पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने जान से मारने की नीयत से फायर किया और दोनों बदमाश फरार हो गए। उसने अपने जेठ व देवरों की साजिश बताई।


इंस्पेक्टर का कहना है कि हाई सिक्योरिटी जोन में अपहरण के प्रयास व फायरिंग की शिकायत पर तुरंत पड़ताल की गई। अंजना के बयान की पुष्टि नहीं हुई। इस पर इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और नामजद लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल मंगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed