फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Firing in wine party one injured in Gomati nagar Lucknow.

लखनऊ: शराब पार्टी में चली गोली, प्रॉपर्टी डीलर घायल, हालत गंभीर

Mon, 02 May 2022 11:23 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 May 2022 11:23 AM IST
सार

लखनऊ के गोमतीनगर के विनीतखंड के मकान में आयोजित शराब पार्टी में गोली चलने से एक प्रॉपर्टी डीलर घायल हो गया। मेदांता अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Firing in wine party one injured in Gomati nagar Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गोमतीनगर के विनीत खंड स्थित जयपुरिया स्कूल के पीछे एक मकान में प्रॉपर्टी डीलरों की शराब व मीट की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान गोली चल गई। गोली प्रॉपर्टी डीलर विजय शंकर सिंह के पेट में जा लगी। गंभीर हालत में उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर किया गया लेकिन परिजन उसे मेदांता लेकर गये।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। वहीं पार्टी में शामिल एक युवक से पुलिस  पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस के मुताबिक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक विनीत खंड में संदीप सिंह रहते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। रविवार को अवकाश के दिन संदीप ने अपने घर पर पार्टी रखी थी। जिसमें सतीश सिंह, अजय सिंह और विजय शंकर सिंह शामिल हुए। काफी देर तक शराब पीने का दौर चला। इसके बाद मीट खाया गया। किसी बात पर लोगों में कहासुनी हुई। फिर अचानक गोली चल गई। गोली विजय शंकर सिंह के पेट में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल हालत में विजय को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उसके साथी व परिजन विजय को लेकर मेदांता अस्पताल चले गये। जहां उसका इलाज चल रहा है। देर रात पुलिस को सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed