‘तमंचे पर डिस्को’ पर हो गई फायरिंग
राजाजीपुरम के सेक्टर-एफ में शुक्रवार रात समाज कल्याण विभाग
एसओ
तालकटोरा विनोद कुमार मिश्र के मुताबिक, तालकटोरा में राजाजीपुरम
सेक्टर-एफ निवासी नन्हें लाल वर्मा समाज कल्याण विभाग के प्रशासनिक अफसर पद
से रिटायर हुए हैं।
नन्हें लाल ने घर पर पार्टी रखी थी। इसमें करीबी
दोस्त, रिश्तेदार सभी लोग शामिल हुए। पार्टी में जब चर्चित गाना ‘तमंचे पर
डिस्को’ बजा तो इसे सुनते ही कई युवा स्टेज पर डांस करने लगे।
तभी हरदोई से
आए अफसर के भतीजे राम औतार वर्मा ने अपने लाइसेंसी रायफल से फायरिंग शुरू
कर दी।
दो राउंड गोली चलाने के बाद रिश्तेदारों ने रायफल छीन ली तो राम
औतार ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली और उससे गोलियां दागने लगा। पुलिस ने आरोपी
को गिरफ्तार करने के साथ ही असलहे जब्त कर लिए हैं।