फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fire in hut

आधी रात लगी झोपड़ी में आग, जिंदा जलीं दो मासूम

Sat, 08 Feb 2014 08:15 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Feb 2014 08:15 AM IST
विज्ञापन
fire in hut

पीजीआई थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा में शुक्रवार रात सपेरों की बस्ती की एक झोपड़ी में आग लग गई। धुआं भरने पर जागे पति-पत्नी अपने तीन छोटे बच्चों को लेकर बाहर भागे, जबकि दो मासूम बेटियां जिंदा जल गईं।

विज्ञापन


बाबूखेड़ा में सपेरों की बस्ती में रहने वाले बबलू नाथ की झोपड़ी में शुक्रवार रात 10:30 बजे आग लग गई। बबलू नाथ व उसकी पत्नी मुग्धी देवी की चीख-पुकार पर दौड़े आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस दौरान झोपड़ी में सो रही रंजू (8) और इंदु (3) लपटों के बीच घिरकर जिंदा जल गईं। राख के ढेर में दोनों बच्चियों के जले हुए शव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों की मौत पर बिलख रहे दंपती ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को भी मजदूरी करके लौटे। खाना खाने के बाद बबलू और मुग्धी अपने पांच बच्चों के साथ लेटे थे।

झोपड़ी में जल रही मोमबत्ती को सोने से पहले बुझाने का इरादा बनाया था, लेकिन नींद आ गई। रात 10:30 बजे सांस लेने में दिक्कत होने पर बबलू जागा तो झोपड़ी में धुआं भरा था। उसने पत्नी को जगाया।

मुग्धी अपने दस दिन के बेटे अंदीप को साथ लेकर बाहर भागी, जबकि बबलू उससे बड़े संदीप व बेटी रंजना को लेकर झोपड़ी से निकला। बबलू ने कहा कि समझदार रंजू और इंदु के खुद बाहर भाग आने की उम्मीद थी।


दोनों बेटियां बाहर नजर न आने पर आवाज दी। इस बीच, पूरी झोपड़ी लपटों से घिर चुकी थी। जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि झोपड़ी में भरे धुएं से दोनों बच्चियों का दम घुट गया। इस बीच चारों तरफ फैली आग ने उन्हें जला डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed