फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fir of fraud against international child scientist

अंतरराष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस

Wed, 17 Apr 2019 01:50 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Wed, 17 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fir of fraud against international child scientist
एफआईआर
कृष्णानगर कोतवाली में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने चंदौली निवासी अंतरराष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज कराया है। वर्तिका का आरोप है कि बाल वैज्ञानिक ने फर्जी दावे करके खुद को अंतरराष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक घोषित किया जबकि उसने कोई ऐसा आविष्कार ही नहीं किया है।
विज्ञापन


वह अपने आविष्कारों का कोई भी प्रमाण मीडिया के सामने पेश नहीं करता है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह का कहना है कि बाल वैज्ञानिक ने उनसे संपर्क कर अपना ब्रांड अंबेसडर बनाने का ऑफर दिया था।
विज्ञापन


वह एक ऐसी घड़ी का आविष्कार का दावा करता है जिसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए हंसने वाली गैस निकलती है। इस घड़ी को उसने स्मार्ट पोजीशनिंग मोबाइल फोन वॉच का नाम दिया है। इसके अलावा उसने रूम फ्रेशनर वाली मच्छर मारने वाली मशीन बनाने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल वैज्ञानिक का कहना है कि उसके दोनों आविष्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए हैं और उन्हें पेटेंट के लिए भेजा गया है। बकौल वर्तिका, उसने अपने आविष्कारों का ब्रांड अंबेसडर बनाने के बदले उससे रुपये भी ऐंठे। वर्तिका ने बाल वैज्ञानिक के आविष्कारों और उसके दावों की पड़ताल की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए।

बाल वैज्ञानिक ने खुद को वर्ष 2018 में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता बताया था। उसने यह भी कहा था कि वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है। उसने तीन अंतरराष्ट्रीय व दो राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार विजेता होने का दावा किया था।

हालांकि, जांच-पड़ताल करने पर वर्तिका ने उसके आविष्कार के दावे झूठे पाए। उसके बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ने की बात भी गलत निकली। वर्तिका ने सोमवार को उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।


राष्ट्रपति, विराट कोहली व कैटरीना कैफ के साथ फर्जी फोटो बनाए
वर्तिका का कहना है कि बाल वैज्ञानिक ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से सम्मान लेते हुए एक फोटो को काट-छांटकर अपना चेहरा लगा लिया। इसी तरह से उसने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ फर्जी फोटो बनाकर लोगों को अपने प्रभाव में लिया। यही नहीं, वह भारत सरकार के कई फर्जी प्रमाणपत्र और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को धोखा दे रहा है। वर्तिका ने उसकी गहराई से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed