फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fir against inspector

थाने में दिखाई दरोगा ने दबंगई, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Oct 2013 09:57 AM IST
हिमांशू अवस्थी/लखनऊ
हिमांशू अवस्थी/लखनऊ Updated Sat, 19 Oct 2013 09:57 AM IST
विज्ञापन
fir against inspector

हसनगंज क्षेत्र में गुरुवार रात थाने में घुसकर युवक को लात व घूसों से पीटने के आरोपी दरोगा के खिलाफ पुलिस ने हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामला निपटा दिया।

विज्ञापन


जबकि पीड़ित युवक का भी शांति भंग में चालान कर दिया है। हसनगंज के मक्कागंज निवासी साद गुरुवार को अपने घर के बाहर खड़ा था।

इस बीच कदम रसूल वार्ड निवासी दरोगा सैय्यद नफीसुल हसन का पुत्र नूरूल कॉलोनी में हंगामा कर रहा था।

पढ़ें- दृष्टिबाधित एथलीट से हुई ऑटो में छेड़छाड़

साद ने मना किया तो दरोगा के बेटे ने अपने साथियों की मदद से साद की पिटाई कर दी। मारपीट होता देख कॉलोनी के लोग एकजुट हो गए। लोगों ने नूरूल को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन


साद ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई। इसकी जानकारी दारोगा को हुई तो वह भी थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- हैवानियत: युवक के मुंह में रखा तमंचा और दाग दी गोली

बेटे को चोटिल देख दरोगा ने थाने में ही साद को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर भी पुलिसकर्मियों ने दरोगा को नहीं रोका।

इसके बाद साद ने दरोगा व उसके पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने नूरूल की तहरीर पर साद के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed