{"_id":"bcbcdb3f8d01affa49b9f0a1ee199f85","slug":"fir-against-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड की हत्या में जेई सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड की हत्या में जेई सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 24 Dec 2013 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच महीना पहले हुई जल संस्थान के गार्ड की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर जेई सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
हालांकि आशियाना पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। बंगला बाजार के पास स्थित जल संस्थान एल्डिको प्रथम कार्यालय में तैनात गार्ड पवन कुमार की अगस्त में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
रात की ड्यूटी पर तैनात पवन का शव सुबह कार्यालय परिसर में ही फंदे से लटका पाया गया था।
पवन के रिश्तेदार ने कार्यालय में तैनात जेई अमरदेव वर्मा, सुखदेव, वीरेंद्र और दिलीप सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
रिपोर्ट दर्ज न होने पर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर आशियाना पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पवन के फांसी पर लटकने से मौत की पुष्टि हुई थी।