फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   father and son died in road incident

ट्रैक्टर ने रौंदा बाप-बेटे को, मौके पर मृत्यु

Fri, 23 Jan 2015 05:51 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
father and son died in road incident

जगतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रिटायर रेलवे कर्मी और उसके बेटे को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब रिटायर्ड रेलवे कर्मी  अपने बेटे के साथ बाइक से बेटी की ससुराल जा रहा था। बाइक चला रहे रिटायर्ड रेलवे कर्मी के बेटे ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन तेज झटके से वह भी बाहर जा गिरा। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर उतरावां गांव निवासी रमेश कुमार द्विवेदी (65) रेलवे का रिटायर्ड कर्मचारी था। जगतपुर थाना क्षेत्र के सरायं शिवबक्श गांव में उसकी बेटी की ससुराल है। शुक्रवार को बेटी के घर में मुंडन संस्कार था। मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए रिटायर्ड रेलकर्मी अपने बेटे दीपक (32) के साथ बाइक से अपनी बेटी के घर जा रहा था। दीपक बाइक चला रहा था।
विज्ञापन

एक साथ दो मौतों से मचा कोहराम

father and son died in road incident

जगतपुर-डलमऊ रोड पर बिन्नावां गांव के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाप-बेटे सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ आलोक दुबे का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पिता-पुत्र की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसके बेटे की एक साथ मौत की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिवारीजन जगतपुर पहुंचे तो बाप-बेटे की लाश देख कर फफक कर रो पड़े। करीब एक साल पहले ही दीपक ही शादी कोमल से हुई थी। उसकी चार महीने की एक बेटी भी है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं रमेश की पत्नी रन्नो पर तो पति और बेटे दोनों की मौत से दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा।

कार सवार की मौत

father and son died in road incident

थाना क्षेत्र में बछरावां में गुरुवार की देर रात बेकाबू कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार युवक की मौत हो गई। बछरावां कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी आशुतोष वर्मा (30) पुत्र रामदास किसी काम के सिलसिले में अपनी कार से लखनऊ जा रहा था।

रास्ते में चुरुवा मंदिर के पास उसकी कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कार से निकाल कर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा है। एसओ बीएन शुक्ला का कहना है कि कार ट्रक के अंदर घुसने से हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed