फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   farmer forum minister registered case against high education state minister

किसान मंच के नेता पर फायरिंग, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 27 Aug 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/लखनऊ Updated Sat, 27 Aug 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
farmer forum minister registered case against high education state minister
डेमो

बंथरा इलाके में नहर की पुलिया पर घात लगाए बैठे हमलावरों ने किसान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी उर्फ रिंकू की कार पर गुरुवार देर रात फायरिंग की। एक गोली देवेंद्र के सिर को छूते हुए निकल गई।  

विज्ञापन


देवेंद्र ने प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री शारदा प्रताप शुक्ला पर साजिश का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। हालांकि शारदा प्रताप शुक्ला ने इससे इन्कार करते हुए कहा कि रिंकू ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर फर्जी आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, किसान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने शारदा भैया समेत पांच लोगों पर जानमाल की धमकी, हत्या का प्रयास, साजिश रचने व बलवा के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र का कहना है कि वह बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे रहीमनगर पड़ियाना से अपनी कार से घर लौट रहे थे। उनके साथ चालक सुनील रावत व साथी अनुराग और अमर यादव थे। ककहुआ में नहर पुलिया पर हमलावरों ने कार पर फायरिंग की। हमलावरों ने कहा कि शारदा भइया चाहेंगे तो जिंदा रहोगे, नहीं तो मार दिए जाओगे। 

मौके से मिला.315 बोर का एक खोखा

farmer forum minister registered case against high education state minister
यूपी पुलिस - फोटो : pti

एक गोली देवेंद्र के सिर को छूते हुए निकल गई। वह घायल हो गए। हमलावरों से बचने के लिए चालक ने गाड़ी दूसरी दिशा में मोड़ी। संतुलन बिगड़ने से कार गहरे गड्ढे में गिर गई। देवेंद्र व उनके साथी जान बचाकर गांव की तरफ भागे। 

ग्रामीणों की घेराबंदी पर हमलावर भाग निकले। देवेंद्र ने दूसरी गाड़ी से दीनबंधु अस्पताल जाकर प्राथमिक उपचार कराया और रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ बंथरा संजय खरवार ने मामला संदिग्ध बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों में रंजिश है। 

डॉक्टरी मुआयने में देवेंद्र के सिर पर गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। मौके से .315 बोर का एक खोखा मिला जो देवेंद्र की रायफल का था। वहीं, देवेंद्र का कहना है कि कार से उतरने के साथ उन्होंने अपनी लाइसेंसी रायफल से फायरिंग करके जान बचाई थी। 

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने बताया कि 27 अगस्त 1970 को उनके भाई देवी प्रसाद शुक्ला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में देवेंद्र तिवारी उर्फ  रिंकू तिवारी के पिता जगदीश तिवारी व चाचा राज किशोर तिवारी के अलावा गांव के ही भोला शुक्ला व लक्ष्मण पासी आरोपी हैं।

देवेंद्र ने उनकी छवि खराब करने के लिए फर्जी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed