{"_id":"da182637b722debfbac3040a981fd625","slug":"fake-inspector-arrested-in-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस वर्दी से जमा रहा था रौब उसी ने करा दिया अंदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस वर्दी से जमा रहा था रौब उसी ने करा दिया अंदर
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारबाग स्टेशन पर एक व्यक्ति को पुलिस की वर्दी पहनकर हनक जमाना उस समय महंगा पड़ गया, जब जीआरपी ने उसकी पहचान कर ली।
विज्ञापन
जीआरपी ने फर्जी दरोगा से पूछताछ शुरू की तो वह कुछ बता नहीं सका। कड़ी पूछताछ में उसने फर्जी दरोगा होने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जीआरपी के मुताबिक, रायबरेली का बछरावां निवासी सुप्रभात कुमार मिश्रा रविवार शाम सात बजे सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर प्लेटफार्म पर टहल रहा था।
मिश्रा की वर्दी में किसी प्रकार की कमी नहीं थी, लेकिन स्टार उल्टे तरीके से लगा रखा था। जीआरपी की फर्जी दरोगा के स्टार पर नजर पड़ी तो उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
फर्जी दरोगा को जीआरपी थाने लाया गया और पूछताछ शुरू की तो उसने पहले 95 बैच में भर्ती होने की बात कही। जीआरपी ने आईपीसी व अन्य जानकारियों के बारे उससे तस्दीक की तो असलियत खुल गई।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी निजी सुरक्षा एजेंसी में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात था। वह यात्रियों से वसूली करने के इरादे से स्टेशन पर आया था।
जीआरपी को शक होने पर उसे पूछताछ के लिए लाया गया। कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा।