{"_id":"7e832bdb965a8462c3127e5204dd09a9","slug":"fake-currency-detail-teli","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोटों की तस्करी में इस देश की पुलिस कर रही मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली नोटों की तस्करी में इस देश की पुलिस कर रही मदद
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी में नेपाल के कई पुलिसकर्मियों के शामिल होने की जानकारी के बाद नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
साथ ही सीमा पर तैनात नेपाल के पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर खास नजर रखने की ताकीद की जा रही है।
पिछले दिनों एटीएस द्वारा गिरफ्तार जाली नोट के तस्कर इमरान तेली से रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में यह सामने आया था कि नेपाल के कुछ पुलिसर्मियों की मिलीभगत से जाली नोटों की खेप भारतीय सीमा में पहुंच रही है।
विज्ञापन
ये पुलिसकर्मी न सिर्फ तस्करों के प्रति आंखें मूंदे रहते हैं बल्कि जाली नोटों की खेप सीमा पार कराने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
इसके लिए वे अलग से कमीशन लेते हैं। जांच एजेंसी के अधिकारी इस जानकारी के बाद यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह इसकी रोकथाम कैसे करें।
बहरहाल विभिन्न जांच एजेंसियों के अधिकारियों से प्रदेश की नेपाल सीमा पर सतर्क ता बढ़ाने के साथ ही नेपाल के पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर भी खास नजर रखने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
जाली नोटों की तस्करी में नेपाल के पुलिसकर्मियों के शामिल होने की बात सामने आने की पुष्टि अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अरुण कुमार ने भी की।
एडीजी ने माना कि इमरान ने पूछताछ में इस तरह की जानकारी दी है और हर संभव तरीके से जाली नोटों की तस्करी की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।
हालांकि, इमरान शुरुआती दौर की पूछताछ में यही बताता रहा था कि नेपाल व बांग्लादेश की तरफ से अब जाली नोटों की तस्करी कम हो गई है और विदेशों से कूरियर के जरिये खेप मंगाई जाती है।
बाद में उसने उगला कि नेपाल के कुछ पुलिसकर्मियों की मदद से नोटों की खेप प्रदेश में पहुंच रही है।