फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   eve teasing incident in lucknow

पहले छेड़ा फिर पीटा और घर के बाहर फेंक गया

Tue, 25 Feb 2014 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Feb 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
eve teasing incident in lucknow

माल में रविवार शाम एक युवती से गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। विरोध

विज्ञापन
करने पर युवक अपने भाई के साथ मिलकर उसे पीटने लगा।

युवती के बेहोश होने पर घबराए आरोपी स्थानीय सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के एफआईआर की कॉपी मांगने पर आरोपी वापस गांव लाए और युवती को उसके घर के सामने फेंककर फरार हो गए।

पिता सोमवार सुबह बेटी को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने मेडिकल कराने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

माल के एक गांव में रहने वाली युवती (18) कुछ सामान लेने जा रही थी।

रास्ते में गांव का ही नरेंद्र यादव उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर पीटने लगा। इस दौरान उसका भाई महेंद्र भी आ गया।

दोनों ने मिलकर इतना पीटा कि युवती बेसुध होकर गिर पड़ी। इस पर दोनों आरोपी उसे स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

लेकिन डॉक्टरों के पूछताछ पर वापस लाकर घर के बाहर फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed