शिक्षिका से छेड़खानी करते धरा गया टैंपो चालक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक क्षेत्र में बुधवार दोपहर निजी स्कूल से पढ़ाकर टैंपो से जा
शिक्षिका के अनदेखा करने पर टैंपो चालक ने सरेराह उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की।
विरोध पर टैंपो चालक शिक्षिका से भिड़ गया और उसे पीटने का प्रयास किया। शिक्षिका के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी टैंपो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पुलिस के मुताबिक,
नाका निवासी रीना (25) तेलीबाग स्थित निजी स्कूल में टीचर हैं। दोपहर दो
बजे वह टैंपो से चौक जा रही थीं।
टैंपो से उतरते वक्त चालक ने शिक्षिका पर
फब्तियां कसीं। अनदेखा करने पर चालक टैंपो खड़ी करके उसका पीछा करने लगा।
रास्ते में क्वीन मेरी हॉस्पिटल के पास सुनसान जगह देखते ही चालक ने
शिक्षिका का हाथ पकड़ लिया।
विरोध पर टैंपो चालक ने उससे भिड़ गया और
मारपीट करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और टैंपो
चालक की धुनाई की।
सूचना पर शिक्षिका के घरवाले पहुंच गए। इस बीच मौके पर
पहुंची पुलिस ने आरोपी टैंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी
ने अपना परिचय मौलवीगंज निवासी मोनू बताया।