लविवि में छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर साथी को पीटा
- पीड़ित छात्रा ने मामले की शिकायत प्रॉक्टर ऑफिस में कराई दर्ज।
- शिकायत सही होने पर तीनों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई।
- तीनों आरोपी छात्रों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में मांगा जवाब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलयू कैंपस में प्रशासनिक भवन जा रही एक छात्रा से तीन छात्रों के छेड़खानी करने को लेकर हंगामा हो गया। छेड़खानी का विरोध करने पर तीनों छात्रों ने साथी छात्र को पीट दिया।
पीड़ित छात्रा ने मामले की शिकायत प्रॉक्टर ऑफिस में दर्ज कराई है। बुधवार सुबह की इस घटना की शिकायत मिलने पर तीनों आरोपी छात्रों को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर तीनों का निलंबन होगा।
बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने प्रॉक्टर कार्यालय को दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह वह अपने एक साथी के साथ लविवि के गेट नंबर एक से प्रशासनिक भवन जा रही थी।
छात्रों को जारी किया जा चुका है नोटिस
तभी गेट के पास खड़े एलएलबी के छात्र विवेक सिंह और बीए सेकंड इयर के छात्र नीरज शुक्ला तथा एक अन्य छात्र सूरज सिंह उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
उसके साथी ने जब तीनों को रोका तो वे भिड़ गए।
उसके साथी की पिटाई करने के बाद तीनों उसे मारने की कोशिश की। छात्रा ने मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए हसनगंज थाने और एसएसपी ऑफिस में भी संपर्क किया। जहां पर उसे जांच के बाद मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया गया।
लविवि की प्रॉक्टर प्रो.निशि पांडेय का कहना है छात्रा की शिकायत पर जांच की जा रही है। तीनों छात्रों का नोटिस जारी किया जा चुका है। शिकायत सही मिलने पर तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।