{"_id":"010702f02041e425b1efb5fd8f7edbcf","slug":"eve-teasing-in-lucknow-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की पर किया कमेंट, फिर भाई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की पर किया कमेंट, फिर भाई को पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Mar 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिहाबाद
विज्ञापन
क्षेत्र के आम के व्यवसायी राज कुमार की छोटी बहन साक्षी (दोनों परिवर्तित
नाम) की गौसगंज में इंटर की बोर्ड की परीक्षा चल रही है।
राज कुमार के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर की पाली में पेपर था। वे अपनी टाटा सफारी से बहन को लेकर परीक्षा केंद्र जा रहा था।
मलिहाबाद के भदोईया गांव के पास एक एसयूवी ने टाटा सफारी को ओवरटेक किया। एसयूवी में तीन लोग सवार थे। ओवरटेक करते वक्त एसयूवी सवार शोहदों ने छात्रा पर अभद्र टिप्पणी की। इस पर भाई ने शोहदों को अशब्द कहे।
यह बात एसयूवी सवार शोहदों को नागवार गुजरी। शोहदों ने एसयूवी दौड़ा कर सफारी में कट मारी। इससे एसयूवी सफारी में रगड़ गई।
राज कुमार ने सफारी आगे लाकर एसयूवी को रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर एसयूवी सवार शोहदों ने राज कुमार की पिटाई कर दी और उसकी बहन से बदसुलूकी की।
शोहदे सरेराह हरदोई के मल्लावां तक छात्रा से छेड़खानी करते रहे। शोहदों की हरकत से परेशान राज कुमार ने फोन कर अपने साथियों को बुलाकर मल्लावां में एसयूवी रोक ली लिया और शोहदों की जमकर धुनाई की।
बाद में राज कुमार ने मलिहाबाद कोतवाली में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने एसयूवी सवार शोहदों अनिल, सुनील व टाइगर को दबोच लिया।
आरोपी ठाकुरगंज में दुबग्गा के बगेरिया के रहने वाले हैं। तीनों मल्लावां से बीए (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रहे हैं।