बिरयानी सेंटर पर घूरने को लेकर हो गया बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालकटोरा के ई ब्लॉक चौराहे के पास बुधवार रात सहारा बिरयानी
जानकारी
के मुताबिक, बिरयानी सेंटर के बाहर पुलिस का लोगो लगी कार में बैठे चार
युवक शराब पी रहे थे। कार से कुछ दूरी पर बाइक पर दो युवक बैठे थे।
इसी बीच
कार से बाहर निकले एक युवक ने बाइक सवार युवकों पर घूरने का आरोप लगाते
हुए झगड़ा कर दिया। दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।
इसी बीच कार में
बैठे अन्य तीन युवक भी आए व बाइक सवार दोनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया।
इस बीच सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कार सवार चारों युवक व
बाइक सवार युवक मौके से भाग निकले।
बताया जा रहा है कि कार में सादी वर्दी
में पुलिस वाले थे। इनमें से तीन युवक उनमें से एक को सर कहकर संबोधित कर
रहे थे।
वहीं, एसओ तालकटोरा ने बताया कि बिरयानी सेंटर के बाहर बाइक खड़ी
करने को लेकर युवकों में झगड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले
ही बाइक सवार मौके से भाग निकले।