फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   double murder of sisters in banthra area lucknow

लखनऊः देर रात सगी बहनों की हत्या, डबल मर्डर से मची सनसनी

Tue, 01 Dec 2015 11:09 AM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:09 AM IST
double murder of sisters in banthra area lucknow

राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बजे डबल मर्डर से सनसनी मच गई। बंथरा क्षेत्र के रतौली गांव में रात एक बजे घर में घुसकर बदमाशों ने दो सगी बहनों की गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाशों ने घर में सो रही रेखा (20) और उसकी छोटी बहन सविता (17) की बेरहमी से हत्या कर दी।



इसमें से बड़ी बहन रेखा की शादी हो चुकी थी। रेखा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा भी थी। रेखा की शादी मोहनलालगंज में मोहनखेड़ा निवासी छोटेलाल से एक साल पहले हुई थी। रेखा पिछले कुछ महीनों से मायके में रहकर पढ़ाई भी कर रही थी।


रेखा और सविता अपनी मां उषा के साथ घर की दूसरी मंजिल पर सो रही थी। वहीं पिता राम खिलावन और भाई संतोष नीचे सो रहे थे। सभी दरवाजे बंद थे।

बेटियों को मारा, मां को जिंदा छोड़ गए

double murder of sisters in banthra area lucknow

मां उषा ने बताया कि देर रात तीन बदमाश चाकू लेकर घर में घुस गए। बदमाशों ने सबसे पहले कमरे में सो रही सविता के गले पर चाकू लगाकर उसे मार डाला।

उसके बाद ये लोग बरामदे में सो रही रेखा और मां उषा पर हमला करने लगे। मां ने बताया कि दूसरी बेटी को भी बदमाशों ने मार डाला। उषा के गले पर चाकू रखा मगर उसे जिंदा छोड़ गए।

डबल मर्डर की सूचना पाकर आईजी पुलिस मौके पर पहुंचे। घटनास्‍थल पर पुलिस को खून में सने दो चाकू औ दो रूमाल मिले हैं। दोनों बहनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं पुलिस मर्डर की जांच में जुटी है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed