फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   divyansh jumped in to kathauta lake due to harassment

लड़कों से परेशान होकर कठौता में कूदा था दिव्यांश, पिता ने किया खुलासा

Thu, 30 Aug 2018 10:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Aug 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
divyansh jumped in to kathauta lake due   to harassment
कठौता झील - फोटो : amar ujala

गोंडा के रहने वाले कौशलेन्द्र सिंह का बेटा दिव्यांश लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसकी मटियारी में रहने वाले कुछ लड़कों से विवाद हो गया था। इन लड़कों ने दिव्यांश को काफी परेशान करना शुरू कर दिया। लड़कों की हरकतों से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है। यह आरोप पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे पिता ने लगाया है।

विज्ञापन


पिता के मुताबिक वह सहारा इंडिया में कानपुर में तैनात है। उनका बेटा दिव्यांश इंटर की पढ़ाई करने के बाद लखनऊ आ गया। यहां मटियारी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसका कुछ दिन पहले कॉलोनी के युवकों से विवाद हो गया। कॉलोनी के युवक उसे लगातार परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन


उसकी आते-जाते समय वीडियो बनाते और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। रक्षाबंधन में वह गांव गया था। मंगलवार शाम को वह वापस आया। बुधवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ रात को कठौता के पास टहल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उसने घर पर बातचीत की। जिस मोबाइल नंबर से बात किया वह उसका नहीं था। दोबारा जब फोन किया गया तो कॉल नहीं उठा। काफी प्रयास के बाद कॉल पिक हुई तो वह हरदोई में होने की बात कही। इसी बीच पुलिस ने घर पर उसकी मौत की सूचना दे दी। पिता ने हादसे के समय साथ मौजूद दोस्तों पर संदेह जाहिर करते हुए पूछताछ और जांच की मांग की है।

वहीं अमित उर्फ शुभम एक निजी कंपनी में काम करता था। वह बुधवार को गांव से लौटकर लखनऊ आया था। वह दिव्यांश के साथ झील के किनारे टहल रहा था। रात करीब 9.40 बजे वह अपने माता-पिता से बातचीत की। उसने अपनी मां को बताया कि शाम को लखनऊ पहुंचा है।

वह इस समय कमरे में है। हालांकि वह अपने दोस्त दिव्यांश व दो अन्य के साथ कठौता झील पर टहल रहा था। इसी बीच दिव्यांश झील में कूदा तो वह उसे बचाने के लिए कूद गया। दोनों झील में कूदते ही सेवार में फंस गये। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। 


शुभम के पिता ने बताया कि उसका मोबाइल नहीं मिला है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि किसी भी परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है। दोनों की मौत डूबने से हुई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दिव्यांश व शुभम केदो अन्य दोस्तों से देर रात तक पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed