फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deadbody of women found in bedroom

बेडरूम में मिली महिला की लाश, पति को लिया हिरासत में

Wed, 16 Sep 2015 10:48 AM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
deadbody of women found in bedroom

राजधानी लखनऊ में चिनहट के न्यू बुद्ध विहार कॉलोनी में मंगलवार को एक विवाहिता की लाश बेडरूम में पड़ी मिली। पति को हिरासत में लेकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

विज्ञापन


एसओ चिनहट शशि शेखर यादव ने बताया कि हसनगंज के खदरा में अब्दुल सलाम की बेटी नाज बानो (22) की शादी लगभग एक वर्ष पहले न्यू बुद्ध विहार निवासी मुख्तार आलम के बेटे मेराज अहमद से हुई थी। मटियारी चौराहे पर मुख्तार ट्रेडर्स के मालिक मुख्तार आलम अपनी पत्नी शहरुल निशा के साथ हज यात्रा पर हैं।
विज्ञापन


घर में बेटा मेराज और उसकी पत्नी नाज ही थी। मेराज ने दोपहर में पुलिस को बताया कि वह सुबह वह शॉप पर गया था। दोपहर में लौटा तो देखा कि नाज का शव पंखे में पेटीकोट के नाड़े के सहारे लटक रहा था। उसने शव उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। शरीर पर चोट और गले पर रस्सी से कसने का निशान देखकर हत्या की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

deadbody of women found in bedroom

एसओ चिनहट के मुताबिक, नाज बानो को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। शादी के कुछ महीने बाद ही पति-पत्नी में दूरियां बढ़ गई थीं। नाज के पिता अब्दुल सलाम व परिवार के अन्य लोगों ने भी हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है।

शुरुआती जांच में पता चला कि मेराज ने पुलिस को कई घंटे देर से घटना की सूचना दी। इसके अलावा वह जिस पतली रस्सी से फांसी लगाने की बात कह रहा है, उस पर किसी को यकीन नही हो रहा।

इसके अलावा वह बार-बार अपने बयान बदलता रहा। वह खुदकुशी के स्पष्ट कारणों के बारे में भी जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद मुख्तार आलम को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed