{"_id":"5af6a31b4f1c1be0408b4af6","slug":"dead-body-of-ph-women-found-in-mohanlalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला दिव्यांग महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला दिव्यांग महिला का शव, हत्या की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 May 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में मोहनलालगंज क्षेत्र के फत्तेखेड़ा गांव में हाइवे किनारे संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव वन विभाग द्वारा पेड़ के आसपास बनाए गए गाला के अन्दर दुपट्टे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
महिला दोनों पैरों से विकलांग थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की हत्याकर शव को लटकाया गया है। शव को सबसे पहले वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने देखा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पलिस ने गांव के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करायी। पता चला कि मृतका घटनास्थल से एक किमी दूर मदापुर गांव की रहने वाली है। महिला का नाम लक्ष्मी गुप्ता है। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने शिनाख्त करते हुए बताया कि लक्ष्मी शुक्रवार दोपहर को घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थी।
विज्ञापन
देर रात तक वापस नहीं आई तो निगोहां थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। आज सुबह पुलिस ने सूचना दी कि उसका शव फत्तेखेड़ा में मिला है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।