फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of nine years old found in a well in Gonda.

गोंडा: कुएं में पड़ी मिली चार दिन पहले गायब हुए नौ साल के बच्चे की लाश

Sun, 24 Jan 2021 03:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Jan 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
Dead body of nine years old found in a well in Gonda.
कमलेश उर्फ लल्ला - फोटो : amar ujala

गोंडा जिले के तरबगंज में बीते 21 जनवरी से गायब 9 वर्षीय मासूम की लाश रविवार सुबह कुएं में रक्तरंजित अवस्था में मिली। मौके पर जमा हजारों लोगों की भीड़ ने कुएं से शव निकालने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया।

विज्ञापन


भीड़ का आरोप है कि मासूम की हत्या आज ही कर लाश कुएं में फेंकी गई है। जिस स्थल पर लाश मिली में है उस स्थान से 50 मीटर दूर पुलिसकर्मी बीती रात सो रहे थे। चार दिन से मासूम के गायब होने के बाद भी पुलिसकर्मी मामले में ढिलाई बरत रहे थे।
विज्ञापन


मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना का खुलासा करने की मांग कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि चार दिनों के भीतर थानाध्यक्ष को छोड़कर किसी भी उच्चाधिकारी ने पीड़ित परिवार से मिलने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की तहरीर पर जांच शुरू

मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, जिले के घांचा बीकापुर निवासी कमलेश उर्फ लल्ला (9) पुत्र स्वर्गीय नंगू यादव गुरुवार शाम को खेलने गया था। इसके बाद उसका अता-पता नहीं है।

काफी खोजबीन और 112 नंबर पर सूचना देने के बाद भी जब बच्चे को ग्रामीण नहीं ढूंढ सके तो बच्चे की मां कुसुमा देवी ने स्थानीय थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था।

वहीं, मामला सोशल मीडिया में चर्चा में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही थी लेकिन रविवार को बच्चे की लाश कुएं में मिली। लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed