{"_id":"5811f4f74f1c1b057fbc39a7","slug":"dead-body-found-in-gudamba-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में उतराती मिली युवक की लाश, हत्या कर फेंके जाने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में उतराती मिली युवक की लाश, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Oct 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
लाश निकालने की कोशिश करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना गुडंबा इलाके की है। कुकरैल नाले में गुरुवार सुबह एक युवक की लाश दिखाई दी।
विज्ञापन
लाश देखकर आसपास इलाके की भीड़ जमा होने लगी। वहां से गुजर रहे इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट कामरान, शकील और प्रशांत रावत ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को नाले से निकलवाया। देखने पर लग रहा है कि तीन-चार दिन पहले किसी ने गला कसकर हत्या करने के बाद लाश को नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के कहना है, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही बताई जा सकती है।