फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Day to day stealing in gomti nagar in house of retired manager of pnb

गोमतीनगर के विराम खंड इलाके में पीएनबी के सेवानिवृत्त प्रबंधक के घर का दिनदहाड़े चोरी

Fri, 07 Jun 2019 01:43 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Fri, 07 Jun 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Day to day stealing in gomti nagar in house of retired manager of pnb
घ्ार में चोरी - फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर के विरामखंड-5 में बृहस्पतिवार को पंजाब नेशनल बैंक से सेवानिवृत्त प्रबंधक राजीव कुमार भटनागर के घर का ताला चोरों ने दिन दहाड़े तोड़ दिया। वारदात के वक्त प्रबंधक पत्नी के साथ जिम गए थे। लौटे तो देखा कि सभी कमरों के आलमारी के लॉकर टूटे हुए हैं। नकदी व जेवरात गायब थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पड़ताल के दौरान सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। वारदात से पहले चोर मकान के आसपास कार से घूमते दिखे हैं।
विज्ञापन


राजीव कुमार भटनागर की पत्नी आरती सूचना विभाग में लिपिक पद से रिटायर्ड हैं। पुलिस के मुताबिक, दंपती दोपहर 12 बजे जिम गए थे। लौेटे देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा  था। पीड़ित के मुताबिक, करीब चार लाख के जेवरात चोरों ने साफ कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सीसीटीवी में कैप लगाए एक युवक मकान में दाखिल होने के साथ चोरी करके बाहर जाते नजर आया। पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। सीसीटीवी में वारदात से कुछ देर पहले राजीव के घर के आसपास एक कार से कई बार चोरों ने रेकी की। कुछ देर बाद ही एक युवक मुख्य द्वार फांदकर दाखिल हो गया।

उसने रॉड और ब्लेड से इंटरलॉक के पास से दरवाजा तोड़ा। अंदर इसी तरह से चार दरवाजों के लॉक तोड़े। इसके बाद एक कमरे में रखी अलमारियों का सारा सामान निकालकर फर्श पर बिखेरा। जेवर और कैश मिलते ही बाहर चला गया। कार के नंबर के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।


निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले मजदूरों पर संदेह
राजीव के घर के पास एक निर्माणाधीन मकान है। जहां कुछ मजदूर अक्सर दिन में राजीव के घर किसी ने किसी काम से आते हैं। कुछ मजदूर रात में वहीं पर सोते हैं। पुलिस को आशंका हैं कि इनमें से किसी मजदूर ने चोरों की मदद की है। दंपती हर रोज शाम को जिम जाते हैं। लेकिन बृहस्पतिवार को एक रिश्तेदार के आने की वजह से दोपहर में गए थे। बदमाशों को इसकी पूरी जानकारी थी। पुलिस राजीव के घर के नौकरों और निर्माणाधीन मकान के मजदूरों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed