पूर्व विधायक के घर फैमिली ड्रामा, घर से बाहर निकाला तो धरने पर बैठी बहू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज के पॉश इलाके वजीर हसन रोड पर शुक्रवार को करीब तीन घंटे पूर्व विधायक के आवास के सामने हाई प्रोफाइल फैमिली ड्रामा चला। वजह थी कि पूर्व विधाय के बेटे और बहू के बीच विवाद।
इसके बाद बेटे ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके दो घंटे बाद परिवारीजनों ने आपस में मामला निपटाने की बात कही। जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई।
वजीर हसन रोड पर हरदोई के पूर्व विधायक अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी, बेटा और बहू हैं। शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर बेटे और बहू में विवाद हुआ। नाराज बेटे ने अपनी पत्नी को घर के बाहर निकालकर गेट बंद कर दिया।
पूर्व विधायक की बहू ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने पूर्व विधायक से बातचीत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
इसके बाद बहू वहीं गेट के बाहर धरने पर बैठ गई। इसके बाद मायके वालों से पुलिस ने बातचीत की तो उन्होंने आपसी विवाद बताया। पुलिस को इससे दूर रहने की बात कही।
दो घंटे तक तहरीर का इंतजार करती रही पुलिस
पूर्व विधायक के आवास के बाहर बहू धरने पर बैठी थी। मौके पर सुल्तानगंज चौकी प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय अपनी टीम के साथ पहुंचे। शुरूआत में बहू ससुर, सास और पति के खिलाफ आरोप लगा रही थी। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की। पुलिस ने बहू से तहरीर मांगी तो वह टालमटोल करने लगी।
कभी घर के अंदर पहुंचाने की बात कहती तो कभी बच्चों को सुपुर्द कराने की। लेकिन कागजी कार्रवाई के नाम पर वह पीछे हट जाती थी। यह ड्रामा करीब दो घंटे तक चलता रहा।
पुलिस भी गेट खुलवाकर विधायक से बातचीत कर समझौता कराने की कोशिश कर रही थी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पूर्व विधायक मोबाइल पर ही पुलिस से संपर्क करते रहे।
पूर्व विधायक ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी बस्ती निवासी पुराने दोस्त की बेटी से हुई थी। बेटे और बहू में अक्सर विवाद होता था। लेकिन शुक्रवार को विवाद काफी बढ़ गया। जिसके बाद उसने घर से बाहर निकाल दिया।
मायके वालों को जानकारी हुई तो उन्होंने लखनऊ में रहने वाले रिश्तेदारों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार पूर्व विधायक की बहू को अपने साथ ले गए। इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद कुमार शाही ने बताया कि मामला परिवारिक था।
पूर्व विधायक और उनके रिश्तेदारों ने तहरीर नहीं दी। आपस में बैठकर मामले को सुलझाने की बात कही। जिसके कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई।