{"_id":"04172397f513787a39fb0c4e1e9260c4","slug":"criminal-threats-a-business-man-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख दो.. वरना गोली से उड़ा दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस लाख दो.. वरना गोली से उड़ा दूंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 24 May 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक व्यवसायी को कॉल करके दस लाख मांगे। रकम न मिलने पर पूरे परिवार को गोली से उड़ाने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
खौफजदा व्यापारी हिम्मत जुटाकर गाजीपुर थाने पहुंचा। सुनवाई न होने पर गृहसचिव से शिकायत की। इस पर क्राइम ब्रांच ने तहकीकात कर उसके पूर्व नौकर का हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
इंदिरानगर में व्यवसाय करने वाले संदीप भटनागर को बदमाश ने कॉल की। दस लाख की रंगदारी मांगी। रकम न देने पर पूरे परिवार को गोली से उड़ा देने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान बदमाश ने जाहिर किया कि उसे संदीप और उसके परिवार के बारे में पूरी जानकारी है। उन्होंने रंगदारी की मांग की रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर लिखी और गाजीपुर थाने पहुंचे।
एसओ व पुलिसकर्मियों ने टरका दिया। व्यवसायी ने गृहसचिव कमल सक्सेना से कार्रवाई की मांग की। व्यापारी को दस लाख की रंगदारी के लिए धमकी को संजीदगी से लेते हुए गृहसचिव ने एएसपी क्राइम को कार्रवाई के आदेश दिए।
रंगदारी के लिए व्यापारी को धमकाने में इस्तेमाल मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लेकर बदमाश की तलाश शुरू की गई है। एएसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि संदिग्ध नौकर से पूछताछ की जा रही है।