फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   copman lost lakh due to fake advertising

फोन पर फ्रेंडशिप के फेर में लाख गंवा बैठे दरोगाजी

Sat, 01 Mar 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Mar 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
copman lost lakh due to fake advertising

पुलिस वायरलेस मुख्यालय में तैनात एक दरोगा लड़कियों से दोस्ती करके हजारों कमाने के चक्कर में 1.10 लाख रुपये गंवा बैठा।

विज्ञापन


रकम डूबने का अहसास होने पर उसका दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है। ठगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने व पुलिस अफसरों के चक्कर काट रहा है।

वायरलेस मुख्यालय में तैनात सबइंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि वह 13 फरवरी की रात घर में तन्हा था। नींद न आने पर अखबार पढ़ने लगा।

उसमें छपे ‘जीवन साथी फ्रेंडशिप’ के इश्तहार ने ध्यान खींचा। इसमें सभी उम्र के युवकों को हाईप्रोफाइस हाउस वाइफ, कॉलेज गर्ल, हॉस्टल गर्ल से जुड़कर 11 से 55 हजार रुपये कमाने की बात थी।

इसके साथ ‘फुल एंज्वॉय फ्रेंडशिप’ सभी उम्र के लड़कों की आवश्यकता के इश्तहार में हाउस वाइफ व कॉलेज गर्ल से रोमांस करके 12 से 28 हजार कमाने का जिक्र था। एके सिंह ने इश्तहार में छपा नंबर डायल किया।
विज्ञापन


‘जीवनसाथी फ्रेंडशिप’ के नंबर पर कॉल करने पर राज सिंह नामक व्यक्ति से बात हुई। उसने तत्काल रजिस्ट्रेशन कराने को कहने के साथ सुमन शेखर चौधरी का एसबीआई का अकाउंट नंबर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एके सिंह ने रात 12:28 बजे उसके खाते में डेढ़ हजार रुपये जमा कर दिए। थोड़ी देर बाद कॉल आई कि रकम पहुंची ही नहीं है, जल्दी से दुबारा जमा कर दो। अकाउंट में दो बार रकम पहुंचने पर डेढ़ हजार लौटा दिए जाएंगे।

झांसे में आए दरोगा ने डेढ़ हजार फिर जमा किए। इसके साथ झांसा देकर रकम जमा कराने का सिलसिला शुरू हुआ। सूरज कुमार के खाते में 17 हजार, सुमन शेखर के खाते में क्रमश: 85 सौ व 55 सौ रुपये जमा कराए।

बैंक ऑफ इंडिया में विद्या भारती के खाते में चार किश्तों में 25 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके बाद सूरज कुमार के खाते में फिर से साढ़े सात हजार रुपये जमा कराए।

लुभावने झांसे में आए दरोगा को मौज-मस्ती के साथ मोटी कमाई का झांसा देते हुए जीवन साथी फ्रेंडशिप के जालसाजों ने भागलपुर बिहार के अशोक कुमार के पीएनबी के खाते में चार किश्तों में 31.7 हजार रुपये जमा करा लिए।


जालसाजों के बताए खातों में मोटी रकम जमा करने के बाद भी किसी युवती से संपर्क न होने पर दरोगा ने पैसा लौटाने की बात शुरू की।

इस पर लुभावने ख्वाब दिखाते हुए जालसाजों एयरटेल मनी के जरिए दो मोबाइल नंबरों पर उससे पांच किश्तों में 81 सौ रुपये और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में वीरेंद्र कुमार के खाते में चार हजार जमा कराए।

कमाई का काम शुरू कराने के बजाए जालसाज उस पर और रकम जमा करने को दबाव बनाने लगे। ठगी का अहसास होने पर दरोगा डिप्रेशन का शिकार हो गया।

इसके बाद भी जालसाजों के फोन आने का सिलसिला जारी रहा। दरोगा ने अपनी रकम वापस पाने के लिए एसओ गाजीपुर से कार्रवाई की मांग की।

इसके साथ अपने स्तर से भी तहकीकात में जुटा। बैंक खातों का ब्यौरा जुटाया। कोई नतीजा न निकलते देख उसने पुलिस उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed