{"_id":"b47917c902d08ff601e30f66855508a0","slug":"cop-misbehave-reporter-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज पर भारी पड़ गई पत्रकार से बदसलूकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी इंचार्ज पर भारी पड़ गई पत्रकार से बदसलूकी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 30 Oct 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर आ रही है कि लखनऊ के चौक कोतवाली की थाना प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह निलंबन बैरिकेडिंग से जाने को लेकर एक चैनल के पत्रकार के साथ की गई बदसलूकी की वजह से किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब 3 बजे एक चैनल के पत्रकार मोहसिन हैदर उधर से गुजर रहे थे। वहां बने बैरिकेडिंग से जाने को लेकर उनकी दो सिपाहियों से कहासुनी हुई।
सिपाही सुनील कुमार और सियाराम यादव ने मोहसिन को जबरन पकड़ लिया। तब तक चौक कोतवाली प्रभारी रूमा यादव भी आ गईं। और उन्होंने भी सिपाहियों की पैरवी करते हुए मोहसिन को पुलिस स्टेशन ले चलने की बात कही।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सभी लोगों ने मिलकर मोहसिन को मारा और जोर-जबर्दस्ती करके समझौता लिखवा लिया। खबर पाते ही स्टेशन पर दर्जनों पत्रकार पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
रात में ही इन तीनों पर मुकदमा दर्ज किया गया और बुधवार दोपहर तक इन्हें निलंबित कर दिया गया।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...