फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress leader sandeep tiwari arrested.

कांग्रेस नेता संदीप तिवारी को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, चुनाव में प्रियंका ने किया था प्रचार

Tue, 19 Sep 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Congress leader sandeep tiwari arrested.
चुनाव प्रचार के दौरान संदीप तिवारी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के रसूखदार नेता संदीप तिवारी उर्फ पिंटू को पंजाब पुलिस एटीएस की मदद से गिरफ्तार कर पंजाब ले गई। आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि 16 सितंबर को पंजाब पुलिस ने कुछ वांछितों को पकड़ने के लिए मदद मांगी थी। जिसमें सुल्तानपुर का पिंटू भी शामिल था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की बात गलत है। पंजाब पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के मामले में उसकी तलाश थी, एटीएस ने गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


कूरेभार थाने के नंदापुर सराय गोकुल गांव निवासी कांग्रेस नेता संदीप तिवारी पिंटू उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव थे। वे एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस से भी जुड़े थे। उन्हें कांग्रेस हाईकमान का बेहद नजदीकी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी मजबूत पकड़ की बदौलत संदीप‌ तिवारी ने वर्ष 2012 में सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट हासिल किया था। उनके चुनाव प्रचार में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा आई थी। प्रियंका ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कई नुक्कड़ सभाएं व रोड शो किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed