फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clash in aminabad lucknow due to the parking slot 

अमीनाबाद में दो गुटों में टकराव, आठ थानों की फोर्स ने पाया हालात पर काबू

Mon, 21 May 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 May 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
clash in aminabad lucknow due to the parking slot 
मौके पर हालात संभालती पुलिस

अमीनाबाद की नजीराबाद रोड पर पार्किंग के स्थान पर स्टॉल लगाने को लेकर रविवार रात दो गुटों में भिड़ंत हो गई। तोड़फोड़ के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। एक युवक के घायल होने के साथ कई वाहनों में तोड़फोड़ हुई।

विज्ञापन


आठ थानों की पुलिस व पीएसी मौके पहुंची। लाठी फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हालात काबू में करने के साथ बाजार खुलवाई और शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

इसलिए हुआ विवाद

clash in aminabad lucknow due to the parking slot 
मौके पर मौजूद फोर्स

कैसरबाग व अमीनाबाद के बीच स्थित नजीराबाद मार्ग पर एलजीएस मार्केट में पार्किंग के स्थान पर धार्मिक आयोजन के लिए स्टॉल लगाने को लेकर एक पक्ष द्वारा विरोध किया गया और एक मेज तोड़ दी गई।

इस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस बीच दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। नारेबाजी और गालीगलौज के साथ छतों से पथराव शुरू हो गया। इलाके में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को फोन किया।

कैसरबाग अशोक लॉट चौराहा से अमीनाबाद जाने का मार्ग बंद करके हेलमेट व बॉडी प्रोटेक्टर से लैस पुलिस व पीएसी की टीम लाठी लेकर आगे बढ़ी। दूसरी तरफ अमीनाबाद चौराहा से फोर्स ने आवाजाही बंद कराई और नजीराबाद मार्ग पर घेराबंदी शुरू की।

थोड़ी ही देर में अमीनाबाद, वजीरगंज, नाका, कैसरबाग, हजरतगंज, हुसैनगंज, चौक, बाजार खाला थाने की पुलिस व पीएसी ने पूरा इलाका घेर लिया।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

clash in aminabad lucknow due to the parking slot 
हालात सामन्य करते एसएसपी दीपक कुमार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिम, सीओ कैसरबाग व सीओ चौक ने मौके पर पहुंच कर उपद्रवियों को खदेड़ने के साथ हालात काबू में किए और रात को खुलने वाली दुकानों के शटर उठवाए।

पथराव में घायल एक युवक को अस्पताल भेजा गया। बवाल में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। घेराबंदी के बीच गलियों में छिपे शरारती तत्वों को नारेबाजी करते देख कप्तान ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। अफवाह फैलाने व बवाल करने वालों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed