फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clash between two groups in vajeerganj in Lucknow.

मामूली बात पर भिड़े दो पक्ष, मारपीट-पथराव, इलाके में तनाव

Mon, 30 Oct 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Oct 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
clash between two groups in vajeerganj in Lucknow.
इलाके में तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala

लखनऊ के वजीरगंज के संवेदनशील बुलंदबाग इलाके में शनिवार देर शाम कार व बाइक सवार युवक में गाली-गलौज के बाद बवाल हो गया। दोनों पक्ष से लोग जुट गए और जमकर मारपीट व पथराव हुआ। एक पक्ष ने दूसरे के घर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पाकर एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर आ गई। दोनों पक्ष से छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है। थाना पर मौजूद दोनों पक्षों को समझाकर समझौता कराने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन


एसओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि झगड़ा रात करीब आठ बजे हुआ। गौसगंज निवासी निजी कंपनी में कार्यरत फराज अपने परिवार की महिलाओं को कार से लेकर बुलंदबाग के पास मजलिस में जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदबाग की तंग गली में कार खड़ी करके वह उतरा तो पीछे से बाइक लेकर एलपी रोड निवासी व कपड़े की दुकान में काम करने वाला रेहान आ गया। रेहान ने हॉर्न बजाकर रास्ता देने को कहा तो फराज ने रुकने का इशारा किया। इसे लेकर दोनों में बहस होने लगी। गाली-गलौज करते हुए दोनों ने फोन कर साथियों को बुलवा लिया। मारपीट व पथराव होने लगा।

पुलिस के पहुचते ही भाग निकले दोनों पक्ष

clash between two groups in vajeerganj in Lucknow.

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष भाग निकले। इस बीच फराज के साथी रेहान के घर पहुंच गए और वहां मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। रेहान के साथियों ने भी मारपीट की। इलाकाई लोगों ने पुलिस को फोन किया।

वजीरगंज एसओ पंकज कुमार सिंह ने आशिक अली, आसिफ व सईद सहित छह लोगों को पकड़ा है। एसओ ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग थाना पर मौजूद हैं और समझौते का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

चार साल पहले मामूली झगड़े में हो गई थी हत्या
बुलंदबाग इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है। चार साल पहले मामूली बात को लेकर झगड़े के बाद यहां युवक की हत्या से तनाव फैल गया था। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और बवाल, पथराव व मारपीट हुई थी। कई दिन तक पुलिस को इलाके में कैंप करना पड़ा था। यही वजह थी शनिवार शाम दो पक्ष में झगड़े के बाद पुलिस सतर्क हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed