फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clash between two groups after eve teasing in rajendra nagar lucknow.

लखनऊ: किशोरी से छेड़खानी के बाद दो गुटों में संघर्ष, दरोगा भी चोटिल

Mon, 17 May 2021 10:18 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 May 2021 10:18 AM IST
सार

लखनऊ के एक इलाके में किशोरी से छेड़छाड़ पर बवाल हो गया। किशोरी ने अपने परिजनों को बुलाया। जिसके बाद दोनों ही पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान एक दरोगा घायल हो गया।

विज्ञापन
clash between two groups after eve teasing in rajendra nagar lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी लखनऊ के नाका इलाके के राजेंद्र नगर में शनिवार रात को मंदिर जा रही किशोरी से छेड़छाड़ के बाद विवाद हो गया। किशोरी ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो एक दरोगा भी चोटिल हो गया। केस दर्ज कर मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज मिश्रा के मुताबिक, राजेंद्र नगर निवासी किशोरी (15) शनिवार रात क्षेत्र स्थित मंदिर जा रही थी। आरोप है कि इस बीच पड़ोस में रहने वाले अजय सोनकर ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के विरोध पर उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए पीटने लगा। इस पर किशोरी ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


किशोरी ने फोन कर ऐशबाग निवासी अपने रिश्तेदार को बुला लिया। रिश्तेदार कुछ युवकों के साथ अजय के घर पहुंच गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पथराव शुरू हो गया जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नाका थाने के दरोगा संजय गिरी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पथराव में एक ईंट दरोगा की पीठ पर पड़ी जिससे वे भी चोटिल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। जहां, किशोरी की तहरीर पर अजय, उसकी पत्नी और साली समेत अन्य के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं, अजय की पत्नी की तहरीर पर किशोरी के रिश्तेदार समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज कुमार मिश्रा के मुताबिक, एक पक्ष से अजय और दूसरे पक्ष से किशोरी के रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed