{"_id":"60a1f5931d2d4c5e384b0540","slug":"clash-between-two-groups-after-eve-teasing-in-rajendra-nagar-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: किशोरी से छेड़खानी के बाद दो गुटों में संघर्ष, दरोगा भी चोटिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: किशोरी से छेड़खानी के बाद दो गुटों में संघर्ष, दरोगा भी चोटिल
Mon, 17 May 2021 10:18 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 May 2021 10:18 AM IST
सार
लखनऊ के एक इलाके में किशोरी से छेड़छाड़ पर बवाल हो गया। किशोरी ने अपने परिजनों को बुलाया। जिसके बाद दोनों ही पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान एक दरोगा घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी लखनऊ के नाका इलाके के राजेंद्र नगर में शनिवार रात को मंदिर जा रही किशोरी से छेड़छाड़ के बाद विवाद हो गया। किशोरी ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो एक दरोगा भी चोटिल हो गया। केस दर्ज कर मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज मिश्रा के मुताबिक, राजेंद्र नगर निवासी किशोरी (15) शनिवार रात क्षेत्र स्थित मंदिर जा रही थी। आरोप है कि इस बीच पड़ोस में रहने वाले अजय सोनकर ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के विरोध पर उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए पीटने लगा। इस पर किशोरी ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
किशोरी ने फोन कर ऐशबाग निवासी अपने रिश्तेदार को बुला लिया। रिश्तेदार कुछ युवकों के साथ अजय के घर पहुंच गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पथराव शुरू हो गया जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नाका थाने के दरोगा संजय गिरी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
इस बीच पथराव में एक ईंट दरोगा की पीठ पर पड़ी जिससे वे भी चोटिल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। जहां, किशोरी की तहरीर पर अजय, उसकी पत्नी और साली समेत अन्य के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं, अजय की पत्नी की तहरीर पर किशोरी के रिश्तेदार समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज कुमार मिश्रा के मुताबिक, एक पक्ष से अजय और दूसरे पक्ष से किशोरी के रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।