फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chargesheet against mafiya Ateek ahmad

कारोबारी को जेल में पीटकर रंगदारी वसूलने में अतीक अहमद समेत आठ पर चार्जशीट

Tue, 26 Mar 2019 01:19 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Tue, 26 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet against mafiya Ateek ahmad
अतीक अहमद - फोटो : self
गोमतीनगर में रीयल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल को गुर्गों से अगवा करवाकर देवरिया जेल में बंधक बनाकर पीटने और रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस ने माफिया अतीक अहमद और उसके सात गुर्गों के खिलाफ सोमवार को आरोपपत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेकर अतीक के फरार बेटे उमर की तलाश की जा रही है। वहीं, एक अन्य मामले में इलाहाबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वाले तीन गुर्गों का बी-वारंट बनवाने की तैयारी है।
विज्ञापन


आलमबाग के विश्वेश्वरनगर निवासी मोहित जायसवाल ने कृष्णानगर थाने में अतीक अहमद, उसके बेटे उमर, गुर्गे फारूक, जकी अहमद, जफर उल्लाह, गुलाम सरवर आदि के खिलाफ 28 दिसंबर 18 को लूट, गुंडा टैक्स वसूलने व अन्य संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि देवरिया जेल में बंद अतीक ने फारूक और जकी अहमद की मदद से 26 दिसंबर 18 को उसे अगवा कराया। गुर्गे उसे अतीक की बैरक में ले गए। वहां अतीक, उमर और गुर्गों ने उसे बेतहाशा पीटा। अंगुलियों की हड्डियां तोड़ डालीं।

यातनाएं देने के बाद मोहित से उसकी कंपनी एमजे इंफ्रा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, एमजे इंफ्राग्रीन प्राइवेट लिमिटेड, एमजे इंफ्रा लैंड और एमजे इंफ्रा स्टेट प्राइवेट लिमिटेड को फारूख और जकी अहमद के नाम स्थानांतरित करने के दस्तावेज पर दस्तखत कराए।

इतना ही नहीं दस्तावेज पर मोहित से कंपनी में साझीदार बहन आरती के भी दस्तखत बनवाए। इसके बाद गुर्गों ने मोहित को घर के बाहर छोड़ा और उसकी एसयूवी लूट ले गए। एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर कृष्णानगर के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने अतीक के गुर्गे गुलाम मोइनुद्दीन और इरफान को गिरफ्तार कर मोहित से लूटी एसयूवी बरामद की।

फरार उमर व अन्य गुर्गों की तलाश में इलाहाबाद में उनके ठिकानों पर दबिश और देवरिया जेल में अतीक के साथ बंद गुर्गों की पहचान की गई। यशकांत सिंह ने बताया कि विवेचना में फिरौती के लिए अपहरण की पुष्टि होने पर धारा बढ़ाई गई।

इस बीच फारूक, जफर और जकी अहमद ने एक अन्य मुकदमे में इलाहाबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अतीक को देवरिया से बरेली जेल स्थानांतरित कर दिया गया। गहन पड़ताल कर अतीक, उसके गुर्गे मुख्तार, आलमगीर, बरकत अली, दयानंद, गुलाम सरवर, गुलाम मोइनुद्दीन और इरफान के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है।
 
शिकंजा कसने पर दुबका माफिया का बेटा
यशकांत सिंह ने बताया कि अतीक के बेटे उमर की तलाश में राजधानी के साथ इलाहाबाद और अन्य जिलों में दबिशें दी गईं। पुलिस का शिकंजा कसते ही वह अंडरग्राउंड हो गया। गैर जमानती वारंट लेकर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इसके साथ फारूक, जफर और जकी अहमद को इलाहाबाद जेल से तलब कराने के लिए बी-वारंट की अर्जी दी जाएगी।


14 धाराओं में दाखिल किया आरोपपत्र
मोहित की ओर से दर्ज कराए मुकदमे की विवेचना में पुलिस ने माफिया अतीक अहमद और उसके बेटे उमर के साथ 10 गुर्गों के नाम उजागर किए। दो आरोपियों की गिरफ्तारी व लूटी एसयूवी बरामद होने और फिरौती के लिए अपहरण की पुष्टि पर दो धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने भारतीय दंड विधान की 14 धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed