फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chain snatching with sister of former uttar pradesh DGP.

अफसरों के परिवारीजन भी सुरक्षित नहीं, पूर्व डीजीपी की बहन के साथ चेन स्नेचिंग

Wed, 24 Jan 2018 12:48 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
chain snatching with sister of former uttar pradesh DGP.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ में आमजन के साथ-साथ अफसरों के परिवारीजन भी सुरक्षित नहीं हैं। विकासनगर इलाके में थाने से महज तीन सौ मीटर दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार दोपहर पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बहन के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली।

विज्ञापन


वह कुछ दूर स्थित जनरल स्टोर से सामान लेने निकली थीं। उन्होंने बाइक की  पिछली सीट पर बैठे लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की लेकिन शर्ट में लगी पिन चुभने के कारण उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


एसओ सचिन कुमार गुप्ता ने बताया कि विकासनगर के सेक्टर-चार निवासी अनिल सिंह की पत्नी समाज सेविका शिखा सिंह दोपहर में घर से कुछ दूर स्थित जनरल स्टोर से सामान लेने जा रही थी। इस बीच पास से गुजरी बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिखा ने शोर मचाने के साथ चेन लूटने वाले बदमाश की शर्ट पकड़ कर उसे घसीटने की कोशिश की लेकिन कुछ चुभ जाने से पकड़ छूट गई और बाइक सवार दोनों बदमाश भाग निकले। शिखा ने पुलिस को फोन कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। लुटेरों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

घटनास्‍थल पर खुद पहुंचे यूपी डीजीपी

chain snatching with sister of former uttar pradesh DGP.
डीजीपी सुलखान सिंह (file foto) - फोटो : amar ujala

वारदात का शिकार बनी शिखा सिंह ने लुटेरों की तलाश में पुलिस की सुस्त रफ्तार देखकर खुलासा किया कि वह पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बहन हैं। पूर्व डीजीपी की बहन की चेन लूटने का पता चलते ही एसओ खुद मौके पर पहुंचे।

लुटेरों व उनकी बाइक के बारे में जानकारी करके पूरे इलाके में नाकाबंदी कराई और आसपास के थानों को भी अलर्ट किया। थाने से महज तीन सौ मीटर दूर वारदात का शिकार बनीं शिखा सिंह की नाराजगी देख पुलिस ने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से सफेद स्कूटी सवार दो युवकों को चिह्नित किया लेकिन शिखा ने बाइक सवार बदमाशों द्वारा वारदात अंजाम दिए जाने की बात कही। माना जा रहा है कि वारदात अंजाम देकर भागे लुटेरे कुछ दूरी के बाद मुड़कर फरार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed