फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI probe to be done in vaibhav murder case.

वैभव हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच, कसमंडा हाउस के बाहर मारी गई थी गोली

Tue, 23 Jan 2018 02:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Jan 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
CBI probe to be done in vaibhav murder case.
मृतक वैभव तिवारी - फोटो : amar ujala

लखनऊ के हजरतगंज के कसमंडा हाउस के बाहर भाजपा के पूर्व विधायक प्रेमप्रकाश के बेटे वैभव की गोली मारकर हत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने संस्तुति कर दी है। सीओ ने रिपोर्ट बनाकर एसएसपी दीपक कुमार को भेजी है। उनका कहना है शासन के जरिये संस्तुतिपत्र सीबीआई को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


सीओ ने बताया कि वैभव हत्याकांड में अब तक की विवेचना और साक्ष्य ले लिए गए हैं। सीबीआई जांच की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट तैयार करके एसएसपी को भेज दी है। सीबीआई के जांच स्वीकार करते ही सभी दस्तावेज उसके सुपुर्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार रात जिप्पी तिवारी ने एसएसपी से मुलाकात कर अपने एकलौते बेटे वैभव की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। एसएसपी ने उनसे इस आशय का प्रार्थनापत्र मांगा था। जिप्पी तिवारी की ओर से प्रार्थनापत्र मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि डुमरियागंज से भाजपा के पूर्व विधायक हजरतगंज के कसमंडा हाउस में परिवार सहित रहते हैं। उनका बेटा वैभव रमुआपुर जगतराम से प्रधान था और यहां रहकर प्रापर्टी का काम करता था। 16 दिसंबर की रात कसमंडा हाउस के बाहर ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


पूर्व विधायक ने वैभव के पुराने साथी व कारोबार में पार्टनर रहे अर्जुनगंज निवासी सूरज शुक्ला व नरही के हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही वारदात में शामिल पिस्टल और एसयूवी कार बरामद कर ली थी। पूर्व विधायक ने हत्याकांड के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed