{"_id":"605ac0dd674d637b634ea2c0","slug":"case-of-corruption-will-be-run-against-roop-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवर फ्रंट घोटाले में इंजीनियर रूप सिंह पर चलेगा भ्रष्टाचार का मुकदमा, गृह विभाग ने दी अनुमति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिवर फ्रंट घोटाले में इंजीनियर रूप सिंह पर चलेगा भ्रष्टाचार का मुकदमा, गृह विभाग ने दी अनुमति
Wed, 24 Mar 2021 10:02 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवर फ्रंट परियोजना में अनियमितता करने वाले तत्कालीन अधिशासी अभियंता रूप सिंह के खिलाफ गृह विभाग ने भ्रष्टाचार का मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने शासन से अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी।
विज्ञापन
दरअसल, रिवर फ्रंट घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने पिछले साल 20 नवंबर को रूप सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। रिवर फ्रंट परियोजना के तहत अकेले सिंचाई विभाग ने 800 से अधिक टेंडर किए थे। इनमें नियमों को दरकिनार कर ठेकेदारों को काम दिए गए थे।
विज्ञापन
उस समय लखनऊ खंड शारदा नहर के अधिशासी अभियंता रूप सिंह के खिलाफ सीबीआई को पर्याप्त सुबूत मिले थे। इस अनियमितता की पहले न्यायिक जांच कराई गई थी।
इस जांच रिपोर्ट के आधार पर गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बाद में इसी एफआईआर के आधार पर पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला प्रदेश सरकार ने लिया था।
विज्ञापन