फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against seniors of lamart school over ragging.

लखनऊ के ला-मार्टिनियर स्कूल के सीनियर छात्रों पर रैगिंग को लेकर केस दर्ज

Sun, 01 Oct 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Oct 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
case filed against seniors of lamart school over ragging.

ला-मार्टिनियर (लामार्ट) स्कूल के हॉस्टल में आठवीं के छात्र से रैगिंग के मामला तूल पकड़ने पर गौतमपल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसमें सीनियर छात्रों पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के साथ लूटपाट का भी आरोप है।

विज्ञापन


एसओ गौतमपल्ली अमर सिंह ने बताया कि लामार्ट में आठवीं के छात्र यश की मां सविता सिंह की तहरीर पर सीनियर छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गोमतीनगर निवासी सविता सिंह का आरोप है कि सत्र 2016-17 में दाखिला होने पर यश ने हॉस्टल में रहकर पढ़ाई शुरू की। वहां सीनियर छात्रों ने उसे तंग करना शुरू किया।
विज्ञापन


मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न पर यश ने अपने माता-पिता को जानकारी दी। पिता ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की। प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और सीनियर छात्रों ने 20 अगस्त को यश को बेतहाशा पीटा। प्रबंधन ने शिकायत को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 3 सितंबर को सीनियर छात्रों ने यश को आई-पॉड सुरक्षित रखने को दिया। एक छात्र द्वारा उसे चुरा लेने पर सीनियर ने यश से 18 सौ रुपये जुर्माना मांगने के साथ पांच सौ रुपये छीन लिए और पिटाई की।

यश ने जताया था मार दिए जाने का खतरा

case filed against seniors of lamart school over ragging.

यश ने स्कूल के अधिकारी से शिकायत करने के साथ अपने घर कॉल करके बताया कि कुछ दिन और रहा तो लोग उसे जान से मार डालेंगे। आननफानन में स्कूल पहुंचे माता-पिता ने प्रिंसिपल से शिकायत की। उन्होंने स्कूल व हॉस्टल की व्यवस्थाओं के बीच ही रहने को कहा, वरना बच्चे को स्कूल से निकाल लेने की सलाह दी।

सविता का कहना है कि उन्होंने बच्चे को घर से क्लास में उपस्थित होने की इजाजत मांगी लेकिन प्रिंसिपल ने हॉस्टल में रहने पर ही क्लास में शामिल होने की बात कही।

बच्चे को प्रताड़ित कर रहे सीनियर छात्रों पर कार्रवाई न होते देख सविता सिंह ने 21 सितंबर को गौतम पल्ली थाने में तहरीर दी थी। इस पर एसआई विनय कुमार शर्मा ने जांच की और केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed