फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against four for 7 crore rupees fraud including district school inspector.

Fraud: रियल स्टेट कंपनी में साझीदार बनाने के नाम पर 7 करोड़ ठगे, गाजीपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 05 Jun 2022 03:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Jun 2022 03:25 PM IST
सार

सात करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में गाजीपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक व उनकी  पत्नी सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case filed against four for 7 crore rupees fraud including district school inspector.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजीपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात ओम प्रकाश राय और उनकी पत्नी शशि राय सहित चार लोगों पर महानगर थाने में धोखाधड़ी और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि जालसाजों ने रियल स्टेट कंपनी में साझीदार बनाने के नाम पर सात करोड़ रुपये हड़प लिया। आरोपियों ने  इन रुपयों को अपने निजी काम में खर्च किया। जब आपत्ति की तो रिश्तेदार भाजपा किसान मोर्चा के नेता के नाम पर धमकी देते थे। पीड़ित ने महानगर थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक निशातगंज पेपर मिल में दीपक राय परिवार सहित रहते हैं। दीपक ने थाने में तहरीर दी जिसमें यह आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक उनकी पैतृक जमीन सुल्तानपुर रोड स्थित बगियामऊ में थी जिसे उनके बाबा ने अंसल के हाथों बेचा था। इसके बदले अंसल ने 7.50 करोड़ रुपए दिए थे।
विज्ञापन


इसी बीच उनकी मुलाकात मऊ के दोहरीघाट स्थित ठाकुर गांव निवासी प्रवीण कुमार राय से हुई। प्रवीण ने अपने बड़े भाई विनय कुमार उर्फ बंटी राय का परिचय किसान मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कराया। कहा कि उनकी शासन एवं प्रशासन में अच्छी पकड़ है। इनके सहयोग से बाराबंकी में एक साइड जो कि शशि इन्फ्रा प्रा. लि. के नाम से कार्य शुरू किया गया है। साइट बड़ी है इसलिए अधिक पैसों की लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण कुमार राय से इस बाबत कई बार हमारे पास आकर इन्होंने अपने बड़े भाई के साथ बात की तो हमने से उनसे शशि राय इन्फ्रा लि. के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि इसके प्रमुख व्यक्ति ओपी राय है। जो कि वर्तमान में मुख्य विद्यालय निरीक्षण डीआईओएस गाजीपुर के पद पर तैनात हैं।

डीआईओएस की पत्नी चलाती हैं रियल एस्टेट कंपनी

आरोपियों ने दीपक को बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर की पत्नी शशि राय इस कंपनी की असली मालिक हैं वही कंपनी को संचालित करती हैं। कम्पनी में इन्हीं के द्वारा पूंजी निवेश किया गया है। प्रवीण ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय हमारे रिश्तेदार है। जो भी हम बात करेगें उनको अथवा हमारे सभी लोगो को मान्य होगी।

कंपनी में साझीदार बनाने के लिए शेयर भी तय कर दिए गए। 50 प्रतिशत अशोक राय, 20 प्रतिशत जिला विद्यालय निरीक्षक की पत्नी शशि राय और 30 प्रतिशत प्रवीण राय को हिस्सेदारी दी गई। पीड़ितों के मुताबिक इसी हिस्सेदारी के आधार पर नई कंपनी बनाई गई। जिसका नाम ए एस आर ग्रीन सिटी रखा गया। कंपनी को रजिस्टर्ड भी कराया गया।

पीड़ितों का आरोप है कि धीरे-धीरे करके कंपनी में 7 करोड़ रुपए निवेश किए गए। इस दौरान जब भी प्रवीण से बात की जाती वह टालमटोल करता रहता। आरोप है कि चारों ने मिलकर रुपए को मनमाने तरीके से खर्च किया। जब रुपए खर्च करने के संबंध में पूछताछ की जाती तो प्रवीण और उसके बड़े भाई विनय और बंटी की दखल शुरू हो गई लगातार धमकियां दिए जाने लगी। विरोध करने पर अभद्रता भी की।

विधानसभा चुनाव के नाम पर मांगे 4 करोड़ रुपए

आरोप है कि  विनय कुमार राय उर्फ बंटी ने कहा कि इस कंपनी से हमे लगभग 4 करोड़ रूपया चाहिए। मधुवन सीट पर भाजपा से हमें टिकट मिलने जा रहा है। इनके द्वारा निर्दलीय चुनाव के नाम पर लगभग 2.50 करोड़ रूपये का घपला कर दिया गया। जब छानबीन की गयी तो पता चला कि प्रवीण राय ने धोखे से कम्पनी का रुपया अपने निकटतम संबधियों को दिया है। आरोप है कि चारों जालसाजों ने मिलकर करोड़ों रुपए हड़पने की साजिश रची।

इसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किया। हिसाब मांगने पर जान से मारने की धमकी तक दी।  प्रभारी निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक दीपक राय की तहरीर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश राय, उनकी पत्नी शशि राय, प्रवीण राय उर्फ सोनू और विनय राय बंटी के खिलाफ साजिश रचने कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, धमकी देने सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed