फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against amit kanchhal.

कंछल के बेटे ने जमीन के एवज में पौने पांच लाख लिए, वापस मांगे तो लात-घूंसों से पिटावाया, केस दर्ज

Fri, 17 Nov 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
case filed against amit kanchhal.

लखनऊ हजरतगंज कोतवाली में व्यापारी नेता कंछल के बिल्डर बेटे पर रकम लेकर प्लॉट न देने और रुपये वापस मांगने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। जांच के बाद बिल्डर और उसके साथियों के खिलाफ जालसाजी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर आनंद शाही के मुताबिक, वजीरगंज के खाकाना मंजिल निवासी सैय्यद हसन आबिद रिजवी ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2015 में उन्होंने कंछल ग्रुप शिवांत इन्फ्रा इस्टेट प्रा. लि. से प्लॉट बुक किया। इसके लिए एडवांस में 4.80 लाख रुपये जमा किए। साइड पर जाकर पता चला कि वहां कंछल ग्रुप की कोई जमीन ही नहीं है।
विज्ञापन


इसे लेकर ग्रुप के एमडी अमित कंछल से बात की तो टालमटोल करने लगे। पांच अक्तूबर को अमित ने आबिद को कार्यालय बुलाया, जहां काफी देर बातचीत के बाद अमित ने कहा, जब रुपये हो जाएंगे तो लौटा दूंगा। आरोप है कि इस पर कहासुनी होने लगी तो अमित के कहने पर उसके कर्मचारी वैभव केला, सुधांशु व अन्य ने आबिद पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे गार्ड भूपेंद्र सिंह ने उसे बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते का दबाव बनाकर बुलाआ और पीटा

case filed against amit kanchhal.

कुछ दिन बाद अमित उन पर समझौते का दबाव बनाने लगा। कुछ लोगों के जरिए फिर बातचीत शुरू हुई। 13 नवंबर की शाम चार बजे आबिद फिर अमित के कार्यालय पहुंचा। उसके दाखिल होते ही अमित ने दरवाजा बंद करवा दिया। अमित के इशारे पर वैभव केला, सुधांशु केसरवानी व दो-तीन अन्य लोग उस पर हमलावर हो गए।

लात-घूंसों से पीटने के बाद कहा कि रुपये मांगना बंद कर दो, नहीं तो जान से मार दूंगा। आबिद ने व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के बेटे व कंछल ग्रुप के एमडी अमित व उनके साथियों के खिलाफ तहरीर दी।

इंस्पेक्टर आनंद शाही ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अमित और उसके साथियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed