{"_id":"a576605c88aeb122df5087402f5930a3","slug":"candidates-mobile-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के मोबाइल ही हो गए चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के मोबाइल ही हो गए चोरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Mon, 03 Feb 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव में रविवार को पशुधन प्रसार अधिकारी पद की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को मोबाइल व सामान रखने के एवज में टोकन थमा वसूली की गई।
विज्ञापन
परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी सामान गायब देख सकते में आ गए।
गुस्साए अभ्यर्थियों ने स्कूल प्रबंधन पर चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस संचालक और अभ्यर्थियों को चौकी ले गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मड़ियांव के प्रीतिनगर स्थित निजी कॉलेज को पशुधन अधिकारी पद की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था।
विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थी केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे। आरोप है कि कॉलेज संचालक हंसराज सिंह ने अभ्यर्थियों का मोबाइल व सामान जमा करने के लिए दो चपरासी को तैनात किया था।
विज्ञापन
इसके लिए प्रति अभ्यर्थी दस रुपये वसूले गए। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी पहुंचे तो सारा सामान गायब था।
इस पर भड़के अभ्यर्थियों ने स्कूल संचालक के कक्ष में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लाई। अभ्यर्थियों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।