फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   businessman commited suicide

गुटखा कारोबारी ने आखिर क्यों मारी खुद को गोली?

Wed, 12 Feb 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Feb 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
businessman commited suicide

श्याम बहार गुटखा कंपनी के मालिक संजीव मिश्रा उर्फ बबलू (43)

विज्ञापन
ने मंगलवार को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उनका शव कुंडरी रकाबगंज स्थित आवास में बेडरूम से सटे कमरे में फर्श पर मिला। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

परिवारीजनों का आरोप है कि एक्साइज व सेल्स टैक्स विभाग के अफसरों की प्रताड़ना के चलते संजीव ने आत्मघाती कदम उठाया। संजीव घर पर अकेले ही थे। उनकी पत्नी मीनाक्षी मायके गई हुई थी।


मौसेरे भाई धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि करीब 15 साल से पेट की बीमारी से परेशान संजीव का इलाज चल रहा था।

पास ही रहने वाले पिता सुबोध, मां व बहन परिवार के अन्य सदस्य संजीव को खाना और दवा खिलाने के बाद सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर चले गए।

बहन बीना ने आरोप लगाया कि संजीव से एक्साइज अफसर पांच करोड़ रुपये की डिमांड कर रहे थे। चार-पांच दिन पहले एक्साइज की तरफ से कोई नोटिस भी आया था।

बकौल बीना, सेल्स टैक्स के अफसर भी संजीव को आए दिन परेशान करते थे। इसके चलते संजीव तनाव में थे। पुलिस के मुताबिक परिवार ने ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं की है।


सुबह सिक्योरिटी गार्ड ने काफी देर तक संजीव को नहीं देखा तो दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर उसने परिवार के सदस्यों को सूचना दी।

शक होने पर परिवारीजन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो बेडरूम से सटे कमरे में संजीव फर्श पर पड़े थे। आसपास खून फैला था। पास ही उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी पड़ी थी।

वजीरगंज थाने के दरोगा लाल चंद सरोज ने बताया कि संजीव ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके पर पड़े खून की स्थिति देखकर अमाना जा रहा है कि संजीव ने नौ बजे के आसपास खुद को गोली मारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed