{"_id":"9a5a6452449f3e20f62f56b138fc70eb","slug":"burn-after-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद पेट्रोल डाल जला दिया युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के बाद पेट्रोल डाल जला दिया युवक का शव
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 06 Jan 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार रात दो युवकों की हत्या कर दी गई। ठाकुरगंज में कातिलों ने एक युवक की हत्या के बाद पहचान मिटाने के इरादे से पेट्रोल डालकर जला दिया।
विज्ञापन
आलमनगर में रेलवे ट्रैक के किनारे युवक की हत्या कर कातिल फरार हो गए। युवक के घर की तलाशी के दौरान झोले में रखा हथगोला फटने से एक सिपाही मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
एसओ ठाकुरगंज शशिकांत यादव ने बताया कि कनक सिटी मोड़ पर रामखिलावन की मौरंग-बालू की दुकान के पास खाली प्लॉट से एक युवक का अधजला शव मिला।
दुकान खोलने पहुंचे रामखिलावन ने शव देख पुलिस को सूचना दी थी। मिट्टी पर चार पहिया की गाड़ी के निशान नजर आ रहे थे। शव के पास में खाली केन पड़ा था।
तफ्तीश में पाया गया कि युवक की अज्ञात स्थान पर हत्या कर शव चार पहिया की गाड़ी से कनक सिटी मोड़ पर लाया गया। वहां पहचान मिटाने के इरादे से पेट्रोल उड़ेलकर जला दिया गया।
विज्ञापन
शिनाख्त न होने पर उसे लावारिस में दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई है।
एसओ तालकटोरा विनोद मिश्रा ने बताया कि आलमनगर के अशोक विहार निवासी श्रीकृष्ण (30) की शनिवार रात रेलवे ट्रैक के किनारे हत्या कर दी गई।
मोहल्ले के अरुण अवस्थी ने तालकटोरा थाने में सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर तहकीकात की। पता चला कि ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या की गई है।
नाक व मुंह पर गंभीर चोट के साथ ही आसपास खून फैला था। पड़ताल में खुलासा हुआ कि श्रीकृष्ण का भाई राजू उर्फ बड़क्के दो साल पहले बंथरा क्षेत्र में श्रवण यादव की हत्या के मामले में फरार था।
घटनास्थल जीआरपी क्षेत्र का होने के चलते तालकटोरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ तफ्तीश जीआरपी को सौंपी है।